
क्षेत्रीय विधायक श्री मालवीय ने ताल नगर के शोक संतप्त परिवारजनों से मिले एवं शोक-संवेदनाएं व्यक्त की
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
क्षेत्रीय विधायक चिंतामणि मालवीय आज ताल नगर में उपस्थित होकर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता स्वर्गीय अशोक काला की तेरहवीं में भाग लेने पहुंचे पश्चात ताल कस्बा पटवारी स्वर्गीय रंगलाल शर्मा के निवास पर पहुंचे और श्रृद्धांजलि अर्पित कर परिवार को सांत्वना प्रदान की एवं मृतात्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इसके पश्चात आमजनों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें शीघ्र निपटारा करने हेतु आश्वस्त किया।
अंत में श्री मालवीय ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उनसे चर्चा कर उनकी बातों को गौर पूर्वक सुना तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कालुसिंह परिहार, भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम् राठौड़, पूर्व पार्षद नवीन मेहता, एल्डरमैन श्यामलाल माहेश्वरी,गोल्डी धनोतिया आदि कमी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



