नीमचमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश नीमच 13 जुलाई 2026 शनिवार

/////////////////////////////

जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारी बैठक 16 जुलाई को

नीमच, 13 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारी बैठक का आयोजन 16 जुलाई 2026 को सायं 3:30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, नीमच में किया जाएगा।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। संबंधित विभागों के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

===========

जिले में अब तक औसत 258.2 मि.मी. वर्षा दर्ज

नीमच, 13 जुलाई 2026, जिले में चालू वर्षाकाल के दौरान 1 जून 2026 से 13 जुलाई 2026 की प्रातः 8 बजे तक जिले में औसत 258.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत 348.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। अधीक्षक भू-अभिलेख, नीमच से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में तहसीलवार वर्षा का विवरण इस प्रकार हैनीमच में 333.0 मि.मी., जावद में 239.0 मि.मी., सिंगोली में 240.9 मि.मी. तथा मनासा में 220.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। 

गत वर्ष इसी अवधि में नीमच में 310.0 मि.मी., जावद में 410.0 मि.मी., सिंगोली में 449.1 मि.मी. तथा मनासा में 223.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। इसी प्रकार, 13 जुलाई 2026 की प्रातः 8 बजे तक बीते 24 घंटों के दौरान जिले में औसतन वर्षा दर्ज नहीं की गई। इस अवधि में नीमच, जावद, सिंगोली एवं मनासा तहसीलों में वर्षा शून्य रही।

==============

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयसीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

नीमच, 13 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग, पीआईयू, सेतु निगम, पीएमजीएसवाई, एमपीआरडीसी तथा डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत एवं निर्माणाधीन कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री चंद्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा सभी अधिकारी नियमित रूप से कार्यों की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।

भादवा माता मंदिर के समीप निर्माणाधीन कार्य की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप ही संपादित किए जाएं, जिससे आमजन को दीर्घकालीन एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

बैठक में कई कार्यों की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिला परियोजना समन्वयक एवं संबंधित सहायक अभियंता को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि किसी भी निर्माण एजेंसी अथवा ठेकेदार द्वारा लापरवाही या अनावश्यक विलंब किए जाने पर संबंधित विभाग नियमानुसार तत्काल दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

वन विभाग की अनुमति के कारण लंबित निर्माण कार्यों के संबंध में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन विभाग से समन्वय स्थापित कर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कराया जाए, ताकि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने एमपीआरडीसी के अधिकारियों को भी सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, संबंधित विभागों के कार्यपालन अभियंता, महाप्रबंधक एवं सहायक अभियंता उपस्थित रहे।

========

जिला स्तरीय कवि गोष्ठी*का आयोजन करेगी कृति संस्था

कृति संस्था द्वारा 26 जुलाई 2026 को अपरान्ह 4 बजे से जिला स्तरीय कवि गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए संस्था अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी और कार्यक्रम संयोजक किशोर जेवरिया ने बताया कि
इस पावस गोष्ठी मे नीमच जिले के आमंत्रित कवियों द्वारा अपनी रचनाओं का पाठ किया जायेगा। नीमच जिले में पहली पहली बार जिला स्तरीय कवि गोष्ठी का आयोजन कृति द्वारा किया जा रहा है
संस्था के सचिव रघुननंदन पाराशर ने बताया कि इस अवसर संस्था की सदस्य विवरणिका का विमोचन भी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}