दलौदामंदसौर जिला
तीन दिन पूर्व मेहंदी फिर निकले ताजिया, देर रात दुआ पढ़ कर किया ठंडा

तीन दिन पूर्व मेहंदी फिर निकले ताजिया, देर रात दुआ पढ़ कर किया ठंडा
भावगढ़ – शनिवार सुबह 8 गांव में निकाले गए ताजिया सभी के आखो में आए आशु तीन दिन पूर्व में मेहन्दी निकाली गई 9 वी तारीख कि शाम को नवाज़ अदा कर छोटे बच्चों को मोहर्रम के आगे मिठाई से तोला गया ।
अब्बास अलमदार कमेटी द्वारा सभी को छबील पिलाई गई तत् पश्चात् ताजिया गांव में निकाला गया वहीं 10 वी तारीख को सुबह 8 बजे आंखों में आशु लेकर ताजिया गांव में निकाला गया सभी के लिए अल्पाहार कि व्यवस्था भी कि गई 11 बजे सोसायटी के सामने ताजिया को रख कर दुआ पढ़ कर ठंडा किया गया तत् पश्चात् ताजिये को इमाम बाडे में ले जाया गया।
ताजिया में भावगढ़ थाना प्रभारी वर सिंह कटारा उनकी पुरी टिम के साथ उपस्थित रहे



