
राजस्व टीम आलोट कि कार्यवाही, अवैध नलकूप उत्खनन कर रही गाड़ी, और सपोर्ट प्रेशर गाड़ी को जप्त कर वाहन मालिकों के खिलाफ की कार्रवाई
किशनगढ़ ताल
ठा शंभू सिंह तंवर
अनुविभागीय अधिकारी आलोट के निर्देशन में 29-05-2026 को सूचना प्राप्त होने पर ग्राम पाटन में भूस्वामी नाथू पिता बालू के भूमि सर्वे क्रमांक 1830 पर हो रहे अवैध नलकूप उत्खनन कर रही गाड़ी क्रमांक GJ03CL 8665 एवम सपोर्ट प्रेशर गाड़ी क्रमांक GJ03CL 9065 को राजस्व टीम द्वारा पकड़ा गया ।उक्त दोनो वाहन को संबंधित थाना परिसर में जप्त करके रखा गया एवम मध्य प्रदेश पेयजल संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 9 के अंतर्गत वाहन मालिक सुनील कुमार एवम सौभाग्यमल के विरुद्ध FIR दर्ज करवाई गई।
वर्तमान में कलेक्टर रतलाम के आदेश अनुसार आलोट क्षेत्र को जलाभाव क्षेत्र घोषित किया गया है एवम बोर पर बिना अनुमति प्रतिबंध लगाया गया है ।
उक्त कार्यवाही में तहसीलदार आलोट,नायब तहसीलदार आलोट ,पटवरीगण, संबंधित थाना अधिकारी सम्मलित रहे।



