
कांग्रेस कमेटी के सजन अभियान के तहत खारवाकलां में कांग्रेस ने महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की
किशनगढ़ ताल
ठा शंभू सिंह तंवर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सजन अभियान के तहत आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, खारवाकलां की महत्वपूर्ण बैठक राजीव गांधी मांगलिक भवन में आयोजित की गई।आलोट विधानसभा प्रभारी जितेन्द्र सिंह मंडोरा के मुख्य आतिथ्य एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जगदीश पाटीदार खारवा ब्लॉक के 4 मंडलम अध्यक्ष खारवा मंडलम अध्यक अरुण परमार कसारी मंडलम अध्यक्ष बाबू सिंह डांगी ताजखेड़ा मंडलम अध्यक कमल पटेल मंडावल मंडलम अध्यक्ष नरेंद्र सिंह डोडिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में “ग्राम पंचायत स्तर पर कमेटी गठन कैसे करें” और “पार्टी को बूथ स्तर तक कैसे मजबूत करें” विषय पर विस्तृत चर्चा हुई।
जितेन्द्र सिंह मंडोरा ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में 15 दिन के अंदर कमेटी का गठन कर सूची ब्लॉक को सौंपें। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में जनपत उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह डोडिया पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेश जी कुमावत किसान कांग्रेस अध्यक्ष भेरूलाल पाटीदार पूर्व युवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत सिंह it सेल के जिला अध्यक्ष कमल डांगी जनपत सदस्य प्रतिनिधि बालू परिहार पूर्व जनपत सदस्य चंदर बोडाना सरपंच कमल सिंह मौर्य मानस जी चावला नानालाल पाटीदार रमेश डाबी आलोक काकानी जमील मंसूरी जी करण डांगी विनोद डांगी बाखेला घनश्याम डांगी एंजिल मसीह सहित ब्लॉक के समस्त वरिष्ठ नेता, सरपंचगण, पूर्व जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



