खेल-स्वास्थ्यआलोटरतलाम

वीर सावरकर जयंती पर ‘मेरा युवा भारत’ द्वारा एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, युवाओं ने दिखाया उत्साह

वीर सावरकर जयंती पर ‘मेरा युवा भारत’ द्वारा एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, युवाओं ने दिखाया उत्साह

किशनगढ़ ताल

ठा शंभू सिंह तंवर

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार ‘मेरा युवा भारत‘ रतलाम द्वारा वीर सावरकर जयंती के पावन अवसर पर वृक्षारोपण एवं एक दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। यह प्रतियोगिता 28 मई 2026 को आलोट के प्रसिद्ध रामसिंह दरबार स्टेडियम पर आयोजित की गई।

प्रतियोगिता मे 6 युवा मंडल टीमों ने हिस्सा लिया !

‘आओ खेलें, देशभक्ति की भावना के साथ – वीर सावरकर के आदर्शों को अपनाएँ’ के मूल मंत्र के साथ शुरू हुई इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेल से जोड़ने के साथ-साथ उनमें राष्ट्रीय चेतना जागृत करना था। प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए मेरा युवा भारत रतलाम के जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि युवा शक्ति को राष्ट्र शक्ति के रूप में संगठित करने के उद्देश्य से इस खेल आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई थी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा आलोट मंडल अध्यक्ष दिलीप सिँह डोडिया, भाजपा मंडल मंत्री मुकेश दवे, शंकर चौधरी व जितेंद्र सिंह रहे !

प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच टेलेंट क्रिकेट अकादमी के छोटे छोटे बच्चो ने आलोट की युवा टीम को हराया व फ़ाइनलमे विजेता रही साथ ही उपविजेता रामसिंह दरबार इलेवन रही !

प्रतियोगिता के समापन मे पधारे मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया साथ ही विजेता और उपविजेता युवा टीमों को शानदार ट्रॉफी से नवाजा गया।मुख्य अतिथि दिलीप सिँह डोडिया ने वीर सावरकर जी के चरित्र पर प्रकाश डाला और उनके जीवन संघर्षो के बारे मे बताया! कार्यक्रम का संचालन युवा समन्वयक दुर्गाशंकर मोयल ने किया आभार आलोट स्पोर्ट्स एसोसिएशन सचिव अतुल वर्मा ने माना! खेल प्रशिक्षक माधव शर्मा, एबी आजम, मनीष महावर, लोकेश मीणा आदि ने इस आयोजन पर खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने ‘मेरा युवा भारत’ टीम और खेल मंत्रालय की इस अनूठी पहल की सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}