रतलामजावरा

कालूखेड़ा थाने पर संत सुरक्षा को लेकर सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर जितेंद्र सिंह चंद्रावत जडवासा

रीवा हादसे के दोषियों पर कठोर कार्रवाई एवं संतों की सुरक्षा की मांग

कालूखेड़ा ।रीवा में जैन साध्वियों के साथ हुई हृदयविदारक सड़क दुर्घटना के विरोध एवं जैन संतों की सुरक्षा की मांग को लेकर मंगलवार को सकल जैन समाज कालूखेड़ा, रियावन एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा पुलिस थाना कालूखेड़ा पहुंचकर मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन थाना प्रभारी कालूखेड़ा के माध्यम से प्रेषित किया गया।

ज्ञापन में बताया गया कि दिनांक 20 मई 2026 को रीवा जिले में आचार्य 108 श्री विद्यासागर जी महाराज की पूज्य शिष्याओं को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसमें पूज्य साध्वी श्री 105 श्रुतमति माता एवं पूज्य साध्वी श्री 105 उपशममति माता का दुखद निधन हो गया तथा अन्य साध्वियां गंभीर रूप से घायल हुईं। इस घटना से पूरे देश का जैन समाज गहरे शोक एवं आक्रोश में है।

ज्ञापन में मांग की गई कि दुर्घटना के दोषियों पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु जैन संतों एवं साध्वियों के विहार मार्गों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए। साथ ही संत विहार के दौरान पुलिस सुरक्षा, चेतावनी संकेतक एवं गति नियंत्रण जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग भी की गई।

ज्ञापन का वाचन गौरव जैन रियावन द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि जैन संत एवं साध्वियां त्याग, तपस्या, अहिंसा एवं भारतीय संस्कृति के जीवंत प्रतीक हैं। उनकी सुरक्षा केवल समाज ही नहीं बल्कि शासन एवं प्रशासन की भी नैतिक जिम्मेदारी है। संत समाज के साथ इस प्रकार की घटनाएं अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय हैं।

ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह चिकलाना, गट्टू बापू, नागेश्वर नाहर, जनपद सदस्य दीपक नाहर, मुकेश छाजेड, ललित भंडारी, राजेश नमकीन, पप्पू सेठ, कनक मोगरा, हीरालाल भंडारी, मोनू छाजेड सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने संत सुरक्षा को लेकर एकजुटता व्यक्त करते हुए शासन से त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन के अंत में दिवंगत साध्वियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर घायल संतों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}