
व्यावसायिक शिक्षा से आत्मनिर्भर बन रहे शासकीय स्कूल के छात्र:
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ताल के विद्यार्थी इन दिनों तकनीक और कौशल की दुनिया में कदम रख रहे हैं। व्यावसायिक शिक्षा योजना के तहत कक्षा 10वीं के छात्र नगर के ‘सक्सेस कंप्यूटर सेंटर’ पर अपनी ‘ऑन-जॉब ट्रेनिंग’ ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण आगामी 25 मई तक जारी रहेगा।
*प्रैक्टिकल नॉलेज पर विशेष ध्यान*
विद्यालय की इस पहल का उद्देश्य छात्रों को कक्षा की पढ़ाई के साथ-साथ कार्यक्षेत्र का सीधा अनुभव देना है। ट्रेनिंग के दौरान छात्र कंप्यूटर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर मैनेजमेंट और आईसीटी के व्यावहारिक उपयोग को बारीकी से समझ रहे हैं। सक्सेस कंप्यूटर सेंटर के विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को डिजिटल साक्षरता और आधुनिक तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।यह जानकारी विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार शर्मा द्वारा प्रदान की गई।



