पोरवाल युवा संगठन के 24 वे स्थापना दिवस पर सुवासरा में निःशुल्क नेत्र शिविर सम्पन्न

पोरवाल युवा संगठन के 24 वे स्थापना दिवस पर सुवासरा में निःशुल्क नेत्र शिविर सम्पन्न
✍️पंकज बैरागी
सुवासरा ।नगर में अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के 24 में स्थापना दिवस पर युवा संगठन एवं महिला मंडल, एवं पोरवाल समाज के तत्वाधान में श्री लाभमुनि द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया।
शिवीर का आयोजन से पहले मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना कर उसके बाद पोरवाल समाज के आराध्य देव राजा टोडरमल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर शिविर प्रारंभ किया गया………. शिविर सुबह 10 बजे से 1 बजे तक चला जिसमें आस पास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों द्वारा आंखों की जांच कराई गई जिसमें 10 से 15 व्यक्तियो का जांच में मोतियाबिंद पाया गया जिसमें मरीजों को ऑपरेशन के लिए श्री लाभमुनि नेत्र चिकित्सालय भेजा गया जहां मरीजों का निशुल ऑपरेशन होगा ।
नेत्र शिविर में पोरवाल समाज अध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता, महिला मंडल अध्यक्ष किरण मंडवारिया, पोरवाल युवा संगठन अध्यक्ष भरत माँदलिया एवं समाज के अनिल मंडवारिया, समाज सहकोषाध्यक्ष अरुण सेठिया, युवा संगठन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन धनोतिया, नगर सह सचिव यश मंडवारिया, नगर कार्यकारणी सक्रिय सदस्य दीपक गुप्ता,महिला मंडल सचिव श्रीमती संगीता काला,महिला मंडल कोषाध्यक्ष श्रीमती नीलिमा फरक्या, श्रीमती अर्चना रत्नावत,एवं महिला मंडल की ओर भी सदस्या मौजूद थी उक्तआशय की जानकारी पोरवाल युवा संगठन के नगर अध्यक्ष भरत माँदलिया ने एक प्रेस नोट के माध्यम से दी।



