मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्य प्रदेश मंदसौर 22 अप्रैल 2026 बुधवार

////////////////////////////////////////////////////////////////////////////////////

नपाध्यक्ष ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ, 25 अप्रैल तक कालाखेत खेल मैदान में प्रतिदिन होंगे डे नाईट मैच

मंदसौर। कालाखेत खेल मैदान में 21 से 25 अप्रैल तक पांच दिवसीय डे नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहनजी यादव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर मित्र मण्डल के तत्वावधान मेें मेहुल सुनील जैन महाबली के द्वारा यह पांच दिवसीय प्रतियोगिता हो रही है। कल सोमवार को इस क्रिकेट टूर्नामे।ट का भव्य समारोह में शुभारंभ किया गया। नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष पुष्पराजसिंह राणा ने प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कालाखेत खेल मैदान में बनाई गई क्रिकेट पिच पर फिता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रीतेश चावला, भाजपा मण्डल अध्यक्ष विनोद डगवार, दशपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष नेमीचंद राठौर, शा. महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष नरेश चंदवानी, पार्षदगण सुनीता भावसर, गरिमा भाटी, प्रतिभा भैवे, पार्षद प्रतिनिधि विक्रम भैरवे भी मंचासीन थे। अतिथियों का स्वागत मेहुल सुनील जैन, विवेक भावसार, देवराज फतरोड़, मनीष बागड़ी, जान फतरोड़, धीरेन्द्र नोगिया, मदन गुर्जर, मनोज बागडी आदि  ने दुपट्टा पहनाकर किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर अतिथियों ने सिक्का उछालकर दोनों टीमों के मध्य टांस कराया। उसके बाद सभी खिलाड़ियो ंसे परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर एसीसी इलेवन व धुरंधर इलेवन के मध्य रोमांचक मैच भी खेला गया। यह उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन सायं 5 से रात्रि 10 बजे तक 10-10 ओवर के तीन मैच होंगे। 25 अप्रैल को प्रतियोगिता का फाइनल होगा। तथा विजेता टीम को 51 हजार रू. नगद व उपविजेता टीम को 21 हजार रू. की राशि एवं ट्राफी प्रदान की जावेगी।
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्ज ने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना से क्रिकेट खेले। इस प्रतियोगिता कराने का उदद्देश्य है कि ग्रीष्मकालन अवकाश केदौरान विद्यार्थियों को जिन्हें क्रिकेट में रूचित है उन्हें खेलने का मौका मिलै। यह प्रतियोगिता स्ािानीय स्तर पर हो रहे है आगामी समय में यह जिला एवं प्रदेश स्तर पर हो ऐसा प्रयास रहेगा।
नपा उपाध्यक्ष श्रीमती चावला ने कहा कि नपाध्यक्ष ट्राफी कराने का विचार मेहुल जै के मन में आया और उन्हेांने नपाध्यक्ष ट्राफी काने के लिये उनकी मित्र मण्डली के साथ पुरी मेहनत की है मैं इस आयोजन के लिये मेहुल जैन एवं उसकी मित्र मण्डली को बधाई देती हूॅ।
जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री पुष्पराजसिंह राणा ने कहा कि प्रतियोगिता के आयेाजन के दौरान खिलाड़ी खेल भावना का एंव आयेाजक अनुशासन का पुरा ख्याल रखे। दशपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि कालाखेत मैदान पर ध्यान देने की है। कार्य म शुभारंभ पर अतिथियों ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में नितिन ब्रिजवानी, संजय भाटी  पत्रकार सहित कई गणमान्य नागरिकगण भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुनील जैन महाबली ने किया तथा आभार विवेक भावसार ने माना। उक्त आशय की जानकारी संजय भाटी पत्रकार ने दी।

==========

नारकोटिक्स नियंत्रण हेतु सभी विभाग मिलकर करें संयुक्त एवं प्रभावी कार्रवाई : कलेक्टर श्रीमती गर्ग

नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओ की रोकथाम एवं बेहतर समन्वय के सम्बंध में बैठक संपन्न

मंदसौर 21 अप्रैल 26 / जिले में नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं की रोकथाम, नियंत्रण तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग की अध्यक्षता में सुशासन भवन स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला अफीम अधिकारी, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, वाणिज्यकर, कृषि, परिवहन, वन, स्वास्थ्य, आबकारी एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि नारकोटिक्स के विरुद्ध कार्रवाई में आपसी समन्वय अत्यंत आवश्यक है। सभी विभाग तालमेल के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करें तथा सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से अंतरराज्यीय बसों में सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए, जिससे मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

कलेक्टर ने ड्रग्स नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने पर जोर देते हुए सफेमा के अंतर्गत कार्रवाई, जब्ती प्रक्रिया एवं ऐनडीपीएस प्रकरणों में निरंतर जांच एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ड्रग इंस्पेक्टर को निर्देशित किया गया कि जिले की समस्त मेडिकल दुकानों पर केमिकल स्टॉक की नियमित जांच की जाए, स्टॉक रजिस्टर का संधारण सुनिश्चित किया जाए तथा सिंथेटिक खाद्य पदार्थों की भी सघन जांच कर आवश्यकतानुसार नोटिस जारी किए जाएं।

औद्योगिक क्षेत्रों में उपयोग किए जा रहे रसायनों की जानकारी एकत्रित कर उनकी सूची तैयार करने के निर्देश भी दिए गए, जिससे संभावित दुरुपयोग पर नियंत्रण रखा जा सके। साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित प्रवृत्तियों पर सतत निगरानी रखने एवं अंतरराज्यीय मामलों में जांच प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।

जिले में अफीम, भांग आदि मादक फसलों की अवैध खेती पर कड़ी निगरानी रखने तथा ऐसे क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक विकास कार्यक्रम लागू किए जाएं, जिससे किसानों को वैध एवं स्थायी आजीविका के अवसर मिल सकें।

शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि स्कूलों एवं महाविद्यालयों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाए जाएं। साथ ही NDPS अधिनियम के प्रावधानों एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में विद्यार्थियों एवं आमजन को जागरूक किया जाए।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि जिले में नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा उनकी कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाया जाए। मादक पदार्थों की पहचान एवं रोकथाम के लिए आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता का आकलन कर उनकी पूर्ति हेतु आवश्यक कदम उठाने पर भी जोर दिया गया।

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सक्रियता एवं गंभीरता के साथ कार्य करते हुए जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में समन्वित प्रयास करें।

=======

भगवान श्री चित्रगुप्त जी का प्रकट उत्सव कायस्थ समाज मंदसौर कल  मनाएगा

मंदसौर। चंद्रशेखर कृष्ण चंद्र निगम  अध्यक्ष, कायस्थ समाज, मंदसौर ने बताया कि  भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव 23 अप्रैल, गुरूवार वैशाख शुक्ल सप्तमी) को इसी दिन भगवान श्री चित्रगुप्त अपने धर्मलोक से मालवा के अवंतिका (मध्य प्रदेश के उज्जैन के पास कायथा) में अवतरित हुए थे। यद्यपि भगवान श्री चित्रगुप्त आदि, अनादि एवं अजन्मा हैं, फिर भी इस दिन वे इस धरा पर पधारे, इसलिए हम उनका प्रकटोत्सव मनाते हैं। समूचा कायस्थ समाज बड़े धूमधाम से मनाएगा। शाम 5 बजे महाअभिषेक, षोडशोपचार पूजा, पंचोपचार पूजा, आरती एवं समाज का सुलभाहार निर्धारित है।
पूर्व अध्यक्ष श्री विक्रम भटनागर एवं श्री शैलेंद्र  माथुर की स्वीकृति से पिछले 4-5 वर्षों की संचित धनराशि का उपयोग वर्तमान मंदिर के जीर्णोद्धार एवं नए राजद्वार सिंहद्वार निर्माण के लिए किया जाएगा।  जून माह के रविवार को भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव एवं समूचे कायस्थ समाज, जिला मंदसौर का स्वजन मिलन समारोह होगा। इसमें समाज के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति एवं पूरे समाज का सहभोज सुनिश्चित है।

======

जनसुनवाई में अधिकारियों ने तत्‍परता से सुनी 67 आवेदकों की समस्याएं

मंदसौर 21 अप्रैल 26 / जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन ने 67 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए एवं कोई भी व्यक्ति अनावश्यक परेशान न हो। लोगों को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी किए गए। भानपुरा निवासी धन्नालाल ने राजस्‍व रिकार्ड में सर्वे नं. व रकबा सही करने के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर तहसीलदार भानपुरा को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। मंदसौर निवासी हरीशंकर ने जमीन का कब्‍जा दिलवाने के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर सीएमओ नगरपालिका मंदसौर को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। मउखेड़ा निवासी श्‍यामलाल ने सही नामांतरण करने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर तहसीलदार सितामऊ को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में जमीन का कब्‍जा दिलवाने, आर्थिक सहायता राशि दिलवाने, राजस्‍व रिकार्ड में परीवर्तन करने, पेंशन प्रकरण का निराकरण करने, पीएम किसान योजना का लाभ दिलवाने, नामांतरण एवं बंटवारा करने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।

=========

तहसील मल्हारगढ़ में 260 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक स्व-गणना फॉर्म भरे

मंदसौर 21 अप्रैल 26 / तहसील मल्हारगढ़ में स्व-गणना अभियान के अंतर्गत एक सराहनीय पहल करते हुए 260 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा एक साथ स्व-गणना फॉर्म भरने का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। यह आयोजन प्रशासन की सक्रियता और जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।

तहसीलदार श्री बृजेश मालवीय, जो मल्हारगढ़ के चार्ज अधिकारी भी हैं, के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि स्व-गणना प्रक्रिया को सरल, सुलभ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को न केवल फॉर्म भरवाया गया, बल्कि उन्हें इसके संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण सत्र में कार्यकर्ताओं को स्व-गणना के महत्व, प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं ऑनलाइन फॉर्म भरने की विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस पहल से न केवल कार्यकर्ताओं की दक्षता बढ़ेगी, बल्कि वे आम नागरिकों को भी इस प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे भी स्व-गणना अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई आधिकारिक वेबसाइट https://se.census.gov.in/ पर जाकर कोई भी नागरिक मात्र 5 से 10 मिनट में अपने परिवार की संपूर्ण जानकारी सहित स्व-गणना फॉर्म आसानी से भर सकता है।

यह प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित, सरल और समय की बचत करने वाली है, जिससे नागरिकों को घर बैठे ही अपनी जानकारी दर्ज कराने की सुविधा मिलती है।

यह सामूहिक प्रयास आगामी जनगणना को अधिक सटीक, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

=============

जनसुनवाई में नागरिकों को समझाया गया स्व गणना का महत्व, आवेदकों की स्व-गणना की गई

कलेक्टर भवन में हेल्प डेस्क प्रारंभ, नागरिकों को मिल रही स्व गणना में सहायता

मंदसौर 21 अप्रैल 26 / कलेक्टर कार्यालय सुशासन भवन में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिला प्रशासन द्वारा एक अभिनव पहल करते हुए आम नागरिकों को जनगणना के महत्व से अवगत कराया गया। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती अदिती गर्ग के निर्देशानुसार जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ उन्हें स्व-गणना (Self Enumeration) के प्रति जागरूक भी किया गया।

जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं से स्व-गणना के संबंध में जानकारी ली गई। जिन नागरिकों को स्व-गणना की प्रक्रिया की जानकारी नहीं थी, उन्हें मौके पर ही इसकी पूरी जानकारी दी गई तथा निर्धारित ऑनलाइन लिंक के माध्यम से उनका स्व-गणना फॉर्म भी भरवाया गया। इस पहल से नागरिकों में विशेष उत्साह देखा गया और उन्होंने इसे सरल एवं उपयोगी प्रक्रिया बताया।

जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे स्व-गणना अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://se.census.gov.in/ पर जाकर कोई भी नागरिक मात्र 5 से 10 मिनट में अपने परिवार की संपूर्ण जानकारी दर्ज कर सकता है। यह प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित, सरल और समय की बचत करने वाली है, जिससे नागरिक घर बैठे ही अपनी जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं।

हेल्प डेस्क से मिल रही सहायता

नागरिकों की सुविधा के लिए कलेक्टर भवन में विशेष हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। यहां प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा स्व-गणना फॉर्म भरने की प्रक्रिया समझाई जा रही है तथा इच्छुक नागरिकों के फॉर्म मौके पर ही भरे जा रहे हैं। इससे विशेष रूप से उन लोगों को लाभ मिल रहा है जिन्हें तकनीकी जानकारी सीमित है।

जनसुनवाई में उपस्थित नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया। जिला प्रशासन का यह प्रयास जनगणना कार्य को अधिक पारदर्शी, सरल और जनसहभागिता आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। फोटो संलग्न

===========

स्वामित्व योजना में बड़ा घोटाला! भाजपा जिला मंत्री के परिवार को बांटी गई 10 बीघा जमीन, नाबालिग भी बने ‘मालिक’

सरपंच पत्नी के कार्यकाल में खुला खेल – बिना कब्जे वाली जमीन पर 14 परिजनों को पट्टे, प्रशासन की भूमिका संदिग्ध

मंदसौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2020 में शुरू की गई स्वामित्व योजना का उद्देश्य गांवों में वास्तविक कब्जाधारियों को मालिकाना हक देना था, लेकिन मंदसौर जिले की जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत डिकोला (ढाकोला) में इस योजना का कथित दुरुपयोग सामने आया है। यहां भाजपा जिला मंत्री जगदीश गुर्जर और उनकी सरपंच पत्नी देऊबाई गुर्जर पर गंभीर आरोप लगे हैं कि उन्होंने योजना का लाभ अपने ही परिवार के 14 सदस्यों को दिलाकर लगभग 9 से 10 बीघा शासकीय भूमि हड़पने का प्रयास किया।

क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत डिकोला में सर्वे नंबर 706 बी/523 पी की लगभग 22,446 वर्गमीटर (करीब 2.41 लाख स्क्वायर फीट) भूमि, जो पूरी तरह खाली पाई गई, उसे 14 परिजनों में बांट दिया गया।प्रत्येक व्यक्ति को लगभग 17,257 स्क्वायर फीट भूमि आवंटित की गई।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस जमीन पर किसी प्रकार का स्थायी या अस्थायी कब्जा नहीं थाफिर भी स्वामित्व योजना के तहत पट्टे जारी कर दिए गएलाभार्थियों में 14 वर्षीय बेटी और 16 वर्षीय भतीजा (नाबालिग) भी शामिल हैं

नियमों की खुली अनदेखी- स्वामित्व योजना के तहत केवल उन ग्रामीणों को अधिकार दिया जाता है: जिनका पहले से ग्राम पंचायत भूमि पर वास्तविक कब्जा हो और जिनके पास स्वयं का भूखंड नहीं हो लेकिन यहां बिना कब्जे की जमीन बांटी गईएक ही परिवार के 14 लोगों को लाभ दिया गयापात्रता की शर्तों को पूरी तरह दरकिनार किया गया

===========

हेमलता सेन समाज जिला महिला अध्यक्ष नियक्त
मंदसौर। सेन समाज जिला महिला अध्यक्ष पद पर श्रीमती हेमलता सालंकी को नियुक्त किया गया। यह नियुक्ती बलराम राठौर जिलाध्यक्ष सेन समाज मंदसौर द्वारा की गई। सचिव अशोक परमार ढिकोलावाले ने प्रेस को दि जानकार मे बताया की सामाजिक क्षेत्र मे सक्रिय श्रीमती हेमलता सौलंकी स्नातक योग्यता रखती है और जीवन मे महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत होकर आज सेन समाज जिला महिला अध्यक्ष वे सामाजिक कार्यों में निरंतर सक्रिय रही हैं। महिला सशक्तिकरणः महिलाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है जो एक समर्पित समाजसेवी और महिला नैत्री के रूप में स्थापित करती है। हेमलता सेन समाज जिला महिला अध्यक्ष बनने पर समाजजनों मे हर्ष है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}