रेलवेमध्यप्रदेशरतलाम

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर परिवर्तित मार्ग से चलेगी श्रीगंगानगर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर परिवर्तित मार्ग से चलेगी श्रीगंगानगर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस

रतलाम, 15 अप्रैल। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा मदार–पालनपुर सेक्शन के अंतर्गत रानी–खिमेल स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 638 पर आरसीसी बॉक्स लॉन्चिंग कार्य के चलते श्रीगंगानगर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस रतलाम मंडल से होकर गुजरेगी।

पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 16 अप्रैल 2026 को श्रीगंगानगर से चलने वाली गाड़ी संख्या 14701, श्रीगंगानगर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग वाया अजमेर – चित्तौड़गढ़ – रतलाम – वडोदरा चलेगी।

इस दौरान इस ट्रेन का भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच एवं मंदसौर स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है।

ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही रेलवन ऐप के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}