सरस कुंवर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, 45 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

सरस कुंवर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, 45 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
सीतामऊ। श्री सरस कुंवर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में समता मूलक समाज संघर्ष समिति मंदसौर द्वारा आगामी 14 अप्रैल अम्बेडकर जयंती समारोह के उपलक्ष्य में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 45 बालक एवं बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना, प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूक करना तथा शिक्षा के स्तर को मजबूत बनाना रहा। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राएं भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
समता मूलक समाज संघर्ष समिति के सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की, जिसका सकारात्मक परिणाम आज देखने को मिला। इस आयोजन से सीतामऊ क्षेत्र में शिक्षा के प्रति एक अच्छा संदेश गया है और अभिभावकों व समाज में भी जागरूकता बढ़ी है। समिति के पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे आयोजन आगे भी निरंतर किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिल सके। सीतामऊ तहसील में यह प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की गई जिससे समाज में बहुत अच्छा एवं प्रेरणा दाई संदेश दिया गया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता प्रभारी श्री विनोद कछावा रतनपुरा एवं समिति जिला अध्यक्ष श्री एफ सी चौहान ,जिला संरक्षक राधेश्याम श्रीमाल मुंडला फौजी, अम्बेडकर जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष नागूलाल चंद्रावत सरपंच रतन पूरा एवं समता मूलक समाज संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष मुकेश सूर्यवंशी उपसरपंच रामाखेड़ी ,जिला सचिव बगदी राम बारोंड, जिला संयुक्त सचिव दिलखुश कथिरिया,गोवर्धन लाल सूर्यवंशी लखु पिपलिया, मोहन लाल सूर्यवंशी धाकड़ पिपलिया, तहसील उपाध्यक्ष अमृत राम सूर्यवंशी शेरगढ़, महासचिव परमेश्वर हटीला तितरोद ,दशरथ सूर्यवंशी शेरगढ़, प्रकाश सूर्यवंशी चिकला, नवीन पांचाल जिला महासचिव मांगीलाल सूर्यवंशी साताखेड़ी , कन्हैयालाल चौधरी खण्डेरिया काचर, देवकरण भारती आदि उपस्थित थे।सभी साथियों ने इस आयोजन की सराहना एवं प्रशंसा की है ।
उल्लेखनीय है कि आज 5 अप्रैल रविवार को दोपहर 2.30 बजे सरस कुंवर शासकीय कन्या उमावि सीतामऊ में आयोजित सामान्य प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने वाले समस्त विद्यार्थी जूनियर /सीनियर दोनो वर्ग में पुरस्कार प्रथम को 1100/रुपए, द्वितीय को 700/ रुपए, तृतीय को 500/रुपए समता मूलक समाज संघर्ष समिति द्वारा प्रदान किए जायेंगे।



