भक्ति/ आस्थादलौदामंदसौर जिला
भीषण गर्मी में भी मजबूत हो रही आस्था की डोर

प्रत्येक रविवार को अंबाजी धाम निपानिया में पहुंच रहे हैं हजारों भक्त

दलोदा — मंदसौर जिले के दलोदा अफजलपुर से लगे हुए गांव निपानिया में अंबाजी धाम के नाम से प्रसिद्ध माता जी के मंदिर पर प्रत्येक रविवार को विशेष आरती में पहुंच रहे हैं हजारों भक्त एक तरफ भीषण गर्मी अपने चरम पर है तो वहीं दूसरी तरफ भक्तों की आस्था भी अपने चरम पर है प्रत्येक रविवार को होने वाली विशेष आरती में दुर दराज से हजारों भक्त अंबाजी धाम निपानिया पहुंच रहे हैं और माता जी का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। अंबाजी धाम के पूज्य गुरुदेव ने बताया कि कई वर्षों की साधना का प्रतिफल है यह कि आज हजारों भक्त यहां पहुंच रहे हैं और उन्हें मां का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। दूर-दराज से भक्त मां के दरबार में अपनी मन्नत व दुखों को लेकर पहुंचते हैं और माताजी अपने आशीर्वाद से भक्तों के कष्ट हरती है, उन्होंने आगे बताया कि मैं तो मात्र यहां का सेवक हूं साथ ही कथावाचक भी हूं मां के आशीर्वाद से प्रत्येक कथा में छठे दिन दिव्य दरबार लगता है जिसमे भक्तों की अर्जी लगती है परंतु केवल दिव्य दरबार या अर्जी ही नहीं मां की आराधना तो किसी भी परिस्थिति में भक्त कर सकते हैं और आपकी सच्ची आराधना और भक्ति से ही आपको यह प्रतिफल प्राप्त हो रहा है मैं धाम पर मिलूं या ना मिलूं लेकिन आप माताजी के दर्शन कर आशीर्वाद जरूर प्राप्त करें आपकी सारी मनोकामनाएं माता रानी पूर्ण करें में ऐसी कामना करता हूं।



