मंदसौरमंदसौर जिला
श्री जांगड़ा पोरवाल समाज महिला मंडल ने गणगौर पर्व पर निकाली झेल

मन्दसौर। श्री जांगड़ा पोरवाल समाज महिला मंडल मंदसौर ने गणगौर पर्व पर उत्साह व उमंग के साथ नाचते गाते हुए ,ईसर -गौरी व मंगल कलश सिर पर धारण कर गणगौर मां का बाना (झेल ) निकाली।
अध्यक्ष कुसुम सेठिया ने कहा कि यह पर्व माता गौरी (पार्वती) की पूजा -अर्चना का पर्व है। सम्पूर्ण निमाड़, राजस्थान व मध्यप्रदेश में होली के दूसरे दिन से लेकर गणगौर तीज तक इस पर्व को विवाहित महिलाएं सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए व कुंवारी कन्या अच्छे वर की प्राप्ति के लिए इस व्रत को करती हैं। इस व्रत में महिलाएं शिव-पार्वती के साथ ब्रह्मा -सावित्री, विष्णु -लक्ष्मी , चंद्र -रोहीणी की वंदना के गीत गाती हैं। उपाध्यक्ष हेमलता गुप्ता ने बताया कि पोरवाल समाज की महिलाएं विगत 35 वर्षों से इस पर्व का आयोजन करती आ रही है। प्रवक्ता प्रिया फरक्या ने बताया कि झेल पुलिस कंट्रोल रूम नई आबादी स्थिति शिव-हनुमान मंदिर पर ईसर -गौरी व मंगल कलश की पुजा -अर्चना के बाद प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए दशपुर कुंज पर सम्पन्न हुई। झेल में विशेष श्रृंगार कर दुल्हा-दुल्हन बने माला मोदी -निधि गुप्ता के साथ समाज की सैकड़ों महिलाएं नृत्य करती चल रही थी।
दशपुर कुंज पहुंच कर महिलाओं ने परम्परागत गणगौर गीत गाएं ,फुंदी खेली व झाले लिए। इस अवसर पर सोलह श्रृंगार संग चौखी राणी-सा प्रतियोगिता रखी गई जिसमें 20 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया प्रथम ज्योति काला, द्वितीय प्रियंका गुप्ता, तृतीय रेखा मांदलिया व प्रोत्साहन पुरस्कार संतोष मोदी, प्रीति मांदलिया, इंदु फरक्या, लीला मंडवारिया, पुष्पा गुप्ता,रेखा उदिया ने प्राप्त किया। विजेताओं को श्रीमती शांति देवी बंशीलालजी गुप्ता परिवार (चित्तौड़ वाले) द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सुजाता सेठिया, सुशीला घाटिया, हेमलता गुप्ता, सुनीता सेठिया, ललीता सेठिया, निर्मला मांदलिया, सुनीता रत्नावत, नेहा रत्नावत, अनिता पोरवाल, भावना मेहता,रीना मेहता, मनोरमा चौधरी, संतोष फरक्या, दीपिका मंडवारिया, ममता घाटिया,नीलू मुजावदिया, प्रमिला गुप्ता,अंगुरबाला, पुष्पा मेहता, प्रीति सेठिया, सुमित्रा सेठिया, पुष्पा पोरवाल, मनीषा पोरवाल, जागृति सेठिया के साथ समाज की सैकड़ों महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे।अंत में आभार सचिव प्रमिला संघवी ने व्यक्त किया