समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 15 मार्च 2026 रविवार

/////////////////////////////////////////////
इन मेधावी छात्रों की इस बड़ी उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। परीक्षा प्रभारी मनीष बैरागी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों के निरंतर कठोर परिश्रम, अटूट संकल्प और उनके गुरुजनों द्वारा दिए गए कुशल मार्गदर्शन का सुखद परिणाम है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह आयोजित कर दोनों छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री विनीत अग्रवाल एवं प्रधानाध्यापक श्रीमती रजनी जाटव ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं ने प्रदेश स्तर की सूची में जगह बनाकर यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लगन सच्ची हो, तो कोई भी लक्ष्य पाना संभव है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि शिवराज और यशवीर की यह सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और भविष्य में और भी छात्र इस प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। सांदीपनि विद्यालय परिवार ने अपने इन होनहार रत्नों की इस उपलब्धि को पूरे साबाखेड़ा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया है।
================
खेती किसानों के लिए मंदिर समान, इस विद्यालय में सीखते रहने की जरूरत : केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री चौधरी
जैविक एवं प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ें किसान, पर्यावरण संरक्षण में दें योगदान
सिपानी कृषि अनुसंधान केंद्र में स्थापना दिवस एवं किसान सम्मेलन आयोजित
मंदसौर 14 मार्च 2026/ किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत सिपानी कृषि अनुसंधान केंद्र में स्थापना दिवस एवं किसान सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री चौधरी ने सिपानी कृषि अनुसंधान केंद्र का अवलोकन किया। यहां कृषि वैज्ञानिकों द्वारा उन्हें गेहूं की विभिन्न प्रजातियों, उनके बीज, दाना, सिंचाई पद्धति तथा उत्पादन क्षमता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके बाद उन्होंने खेतों का निरीक्षण कर गेहूं की अलग-अलग किस्मों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने सिपानी कृषि अनुसंधान केंद्र में बीज परीक्षण प्रयोगशाला एवं किसान सभागार का शुभारंभ किया तथा बीज प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम में श्री राजेश गुर्जर द्वारा 570 वैरायटी के बीजों के परीक्षण पर आधारित एक पुस्तक का भी विमोचन किया गया।
केंद्रीय मंत्री श्री चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि सिपानी कृषि अनुसंधान केंद्र एक अद्भुत शोध संस्थान है, जहां किसानों के हित में निरंतर अनुसंधान कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि भारत की रीढ़ है और 146 करोड़ देशवासियों का पेट किसान ही भरता है। किसान कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, यह उसकी महानता है।
उन्होंने किसानों से जैविक एवं प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण और जैव विविधता की रक्षा के लिए यह आवश्यक है। मौसम में हो रहे बदलाव किसानों के लिए बड़ी चुनौती हैं, ऐसे में टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाना जरूरी है।
श्री चौधरी ने कहा कि खेती किसानों के लिए मंदिर के समान है और इस विद्यालय में लगातार सीखने की आवश्यकता है। सिपानी अनुसंधान केंद्र के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मंत्रालय इस केंद्र को हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने किसानों से मिट्टी परीक्षण करवाने और सॉइल हेल्थ कार्ड का लाभ लेने की भी अपील की।
कार्यक्रम में सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने कहा कि सिपानी कृषि अनुसंधान केंद्र ने शोध कार्यों को बढ़ावा देकर किसानों को लाभ पहुंचाया है। शोध कार्यों का परिणाम वर्षों बाद मिलता है, लेकिन इससे कृषि क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन आता है। उन्होंने कहा कि हरित क्रांति के बाद भारत खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बना है और अब गुणवत्ता युक्त उत्पादन पर जोर दिया जा रहा है। सरकार दलहन एवं तिलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए भी मिशन मोड में कार्य कर रही है।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, डिप्टी कमिश्नर नारकोटिक्स श्री निखिल गांधी, वैज्ञानिक श्री अक्षय तालुकदार, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, श्री नरेंद्र सिपानी सहित बड़ी संख्या में किसान एवं पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री बृजेश जोशी द्वारा किया गया।
=================
चारा एवं भूसे के अवैध परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, चार ट्रक जप्त
मंदसौर 14 मार्च 2026/ जिले में पशु चारे की उपलब्धता बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा चारा एवं भूसे के जिले से बाहर निर्यात पर प्रतिबंध लगाया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती अदिती गर्ग द्वारा जारी आदेश के अनुसार पशुओं के आहार में आने वाले सभी प्रकार के चारा, भूसा, घास, ज्वार आदि का उपयोग ईंट भट्टों एवं फैक्ट्रियों में जलाने तथा जिले की सीमा से बाहर निर्यात करने पर 31 मई 2026 तक प्रतिबंध लगाया गया है।
मंदसौर एसडीएम ग्रामीण श्री शुभम पाटीदार ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में भावगढ़ से दलौदा मार्ग पर कार्रवाई करते हुए चार ट्रकों को जप्त किया गया। ये ट्रक पशु चारा एवं भूसे से ओवरलोड होकर जिले की सीमा से बाहर अन्य उपयोग के लिए जावरा ले जाए जा रहे थे।
तहसीलदार दलौदा ने पटवारी दल के साथ मौके पर पहुंचकर चारों ट्रकों को जप्त किया तथा उन्हें थाना भावगढ़ की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
जप्त किए गए ट्रकों के क्रमांक इस प्रकार हैं— MP 09 KD 0127 ,MP 09 KC 8605 ,MP 14 H 2519, MP 09 GE 7620
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि प्रतिबंध अवधि के दौरान चारा एवं भूसे के अवैध परिवहन, भंडारण या अन्य उपयोग पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
========
युवक ने फांसी लगाकर जीवन_लीला समाप्त की….
गरोठ: नगर के ब्राह्मण मोहल्ला निवासी एक 35 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की। मृतक का नाम राकेश पिता रमेश जोशी बताया जा रहा है!,बताया जा रहा है कि मृतक सेना में जवान थाप्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक राकेश करीब 8-9 महीने से नौकरी छोड़कर आ गया था। ओर डिप्रेशन में चल रहा था।========
जिले में 11 हजार 492 घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध : जिला आपूर्ति अधिकारी
मंदसौर शहर में 25 दिन और शेष जिले में 45 दिन में हो रही गैस बुकिंग, सप्लाई पूरी तरह सुचारू
मंदसौर 14 मार्च 2026/ जिले में घरेलू रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित की जा रही है।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जिले में 11 हजार 492 घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा किसी भी गैस एजेंसी के गोदाम में कमी की स्थिति नहीं है।
उन्होंने बताया कि मंदसौर शहर में औसतन 25 दिन में गैस बुकिंग की डिलीवरी हो रही है, जबकि जिले के अन्य क्षेत्रों में लगभग 45 दिन में बुकिंग पूरी की जा रही है। उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिले में कुल 42 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं तथा 3 लाख 64 हजार 518 घरेलू उपभोक्ता गैस कनेक्शन से जुड़े हुए हैं। आज की स्थिति में 3 हजार 523 गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को वितरित किए गए हैं। साथ ही कल तक प्राप्त सभी बुकिंग आदेशों के अनुसार डिपो से वाहनों को सिलेंडर भरकर एजेंसियों के लिए रवाना कर दिया गया है, जिससे आपूर्ति लगातार जारी है।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। जिले में गैस की पर्याप्त व्यवस्था है और सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जा रही है।
===========
आरटीओ ने किया पांच स्कूल के 40 वाहनों की जांच
मंदसौर 14 मार्च 26/ आरटीओ अधिकारी मंदसौर ने बताया कि आरटीओ मंदसौर द्वारा 5 स्कूल वात्सल्य पब्लिक स्कूल, शिशुवन स्कूल, दशपुर विद्यालय, लोटस वैली स्कूल, करणी इंटरनेशनल स्कूल में औचक निरीक्षण कर लगभग 40 वाहनों की जांच की गई है। सभी स्कूल संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि कोई भी स्कूल वाहन परिवहन विभाग के मापदण्ड के अनुसार फिट तथा संपूर्ण दस्तावेज पूर्ण होने पर व चालकों का पुलिस सत्यापन कराने के पश्चात ही वाहनों को संचालित करें।
===========
उद्यानिकी में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई.) की संभावनाएं एवं अनुप्रयोग पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में चंडीगढ़ से आए कृत्रिम बुद्धिमत्ता विशेषज्ञ डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ को उद्यानिकी में एआई तकनीक के उपयोग के बारे में जानकारी दी। अपने व्याख्यान में उन्होंने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मदद से फसलों की निगरानी, कीट एवं रोग पहचान, स्मार्ट सिंचाई तथा उत्पादन का पूर्वानुमान आसानी से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ड्रोन, सेंसर और आधुनिक तकनीकों के उपयोग से किसानों को सही समय पर सही निर्णय लेने में मदद मिलती है।
डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह ने यह भी बताया कि भविष्य में एआई तकनीकें उद्यानिकी क्षेत्र को अधिक आधुनिक, उत्पादक और टिकाऊ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। विद्यार्थियों ने प्रश्न पूछकर विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। यह कार्यक्रम उद्यानिकी महाविद्यालय, मंदसौर के अधिष्ठाता डॉ. दीपक हरि रानाडे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया तथा कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. रूपेश चतुर्वेदी द्वारा किया गया।
=========
गाली-गलौज के आरोपों के बीच मोड़ ब्राह्मण समाज का नेतृत्व, सदस्यों ने उठाए सवाल
नपा कार्यालय में नेशनल लोक अदालत लगी, सीएमओ श्री सुमन ने किया निरीक्षण
मंदसौर । विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्य प्रदेश शासन की निर्देशानुसार कल शनिवार को नपा कार्यालय परिसर में नेशनल लोक अदालत लगाई गई । इस मौक पर लोक अदालत में करदाताओ को संपत्तिकर, समेकितकर, स्वच्छताकर, एवं जलकर की बकाया राशि पर शासन के निर्देशानुसार अधिकार में छूट प्रदान की गई है प्रात: 10:30 बजे से सांय 5:30 बजे तक नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर के मार्गदर्शन में नपा कार्यालय परिसर में आयोजित हुई इस लोक अदालत में बड़ी संख्या में करदाताओ ने आकर बकाया कर की राशि जमा कराई । नपा परिषद के द्वारा इस मौके पर करदाताओ की सुविधा हेतु सभी आवश्यक प्रबंध किए गए ।
मुख्य नपा अधिकारी श्री प्रेम कुमार सुमन ने लोक अदालत की व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु कल नपा कार्यालय परिसर का आकस्मिक निरीक्षण किया । प्रभारी राजस्व अधिकारी मंगेश राव नवले के साथ उन्होंने नपा की संपत्ति कर एवं जलकर वसूली शाखा का निरीक्षण किया और लोक अदालत की व्यवस्थाओं के संबंध में कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए और कहां की जो भी करदाता यहां आवे उनके साथ सम्मान पूर्वक व्यवहार करें जो भी करदाता है उन्हें संतोषजनक उत्तर दें ।



