पीपल कि पुजा कर मातृशक्ति करेंगी दशा माता का व्रत, सुबह से लेकर दिन भर चलेगा पुजा अर्चना का आयोजन

पीपल कि पुजा कर मातृशक्ति करेंगी दशा माता का व्रत, सुबह से लेकर दिन भर चलेगा पुजा अर्चना का आयोजन
रिपोर्टर – पंकज बैरागी
सुवासरा (निप्र)। सुवासरा नगर में प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार इस वर्ष भी शीतला सप्तमी के तीन दिन बाद दशा माता का पूजन श्रद्धा और आस्था के साथ किया जाएगा। नगर के विभिन्न मंदिरों में मातृशक्ति एवं सर्वधर्म समाज की माताएं-बहनें पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगी।
दशा माता पूजन के लिए नगर के स्थानीय रेलवे कॉलोनी स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर, तनोट रोड स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर, मीना मोहल्ला स्थित भोलेनाथ मंदिर, नया शिशु मंदिर रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्या मंदिर के पास तथा तहसील रोड स्थित तहसील कार्यालय परिसर के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में विशेष आयोजन होगा।
प्रातः सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक मातृशक्ति द्वारा विधिवत दशा माता का पूजन-अर्चन किया जाएगा। पूजा के उपरांत महिलाएं दशा माता का धागा अपने घर के मुख्य द्वार पर बांधकर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और मंगलकामना की प्रार्थना करेंगी।
इस अवसर पर मंदिरों के पुजारियों द्वारा उपस्थित माताओं-बहनों को दशा माता की कथा का श्रवण भी कराया जाएगा। मातृशक्ति द्वारा परिवार की खुशहाली, समृद्धि और शांति के लिए दशा माता से प्रार्थना की जाएगी।
उक्त जानकारी समाजसेवी पंकज बैरागी द्वारा एक्सप्रेस नोट के माध्यम से दी गई।


