समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 12 मार्च 2026 गुरुवार
राजस्व अधिकारियों द्वारा गैस एजेंसियों के वितरण केन्द्रों का निरीक्षण किया गया
रतलाम : बुधवार, मार्च 11, 2026,

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले में राजस्व अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में गैस एजेंसियों के वितरण केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। बाजना क्षेत्र में बाजना, रावटी स्थित गैस एजेंसी का निरीक्षण किया गया। आलोट क्षेत्र में आलोट, मंडावल स्थित इंडेन गैस एजेंसी का निरीक्षण किया गया। सैलाना मे भी गैस एजेंसी के वितरण केन्द्रों का निरीक्षण किया गया एवं वितरको को शासन के निर्देशानुसार वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये । उपलब्ध स्टॉक और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने तथा आवश्यक स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए।
===============
ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित
रतलाम : बुधवार, मार्च 11, 2026,
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड रतलाम अंतर्गत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आगामी ग्रीष्मकाल के दौरान संभावित पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण, सतत निगरानी एवं प्राप्त शिकायतों के प्रभावी निराकरण हेतु जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष की स्थापना जिला पंचायत कार्यालय रतलाम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन द्वारा की गई है।
नियंत्रण कक्ष का दुरभाषा नम्बर 07412-299372 है। नियंत्रण कक्ष के संचालन एवं प्राप्त होने वाली शिकायतों के संधारण/निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है ।
नियंत्रण कक्ष में सहायक वर्ग -3 लोक स्वा.यां. विभाग श्रीमती चेतना सोलंकी, समयपाल लोक स्वा.यां. विभाग श्री राहुल सिंह चौहान मो नं 7974996442, कम्प्यूटर आपरेटर (आरजीएसए) जिला पंचायत श्री संजय सोनार्थी मो नं 9826111392 की ड्यूटी लगाई गई है।
==============
जनगणना कार्य हेतु आउटसोर्स पदों पर भर्ती
रतलाम : बुधवार, मार्च 11, 2026,
जनगणना कार्य के सुचारु संचालन हेतु CEDMAP के माध्यम से आउटसोर्स आधार पर 21 पद तकनीकी सहायक, 02 पद मल्टी टास्किंग स्टाफ़ की नियुक्ति की जाना है। जिसमें तकनीकी सहायक के 20 पद (प्रत्येक चार्ज पर 01 पद), मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) कुल 2 पद, (नगर निगम – 01, जिला कार्यालय-01) पर नियुक्ति की जाएगी
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन लिंक https://cedmapindia.zohorecruit.in/jobs/Careers/86090000023911480/%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%80%E0%A4%9F%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%97-%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%89%E0%A4%AB-Multi-Tasking-Staff-MTS-Jangarna-Ratlam?source=CareerSite के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। योग्यता स्नातक एवं सीपीसीटी उत्तीर्ण होना आवश्यक है। तकनीकी सहायक पद हेतु आवेदन की लिंक भी उपलब्ध है। अधिक जानकारी एवं आवेदन हेतु अभ्यर्थी निर्धारित ऑनलाइन फार्म भरकर समय-सीमा के भीतर आवेदन करें।
===========


