Uncategorizedभोपालमध्यप्रदेश

चमके मध्य प्रदेश के लाल, इशान भटनागर 5th और पक्षल सेक्रेटरी की 8वी रैंक

चमके मध्य प्रदेश के लाल, इशान भटनागर 5th और पक्षल सेक्रेटरी की 8वी रैंक

भोपाल। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में मध्य प्रदेश के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। भोपाल के इशान भटनागर ने ऑल इंडिया (AIR) में 5वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। वहीं धार जिले के पक्षल सेक्रेट्री ने 8वीं रैंक प्राप्त कर टॉप 10 में जगह बनाई है। इस तरह देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में मध्य प्रदेश के दो प्रतिभाशाली युवाओं ने टाप 10 में स्थान बनाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

लखनऊ में जन्मे लेकिन भोपाल में हुई परवरिश:

इशान भटनागर का जन्म लखनऊ में हुआ है, लेकिन उनकी परवरिश भोपाल में हुई है। उन्होंने अपनी स्कूलिंग भी यहीं से पूरी की है। इसके बाद इशान दिल्ली स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एडमिशनल लिया और यहां से बीए एलएलबी हॉनर्स किया लॉ की पढ़ाई करने के बाद इशान ने इटली में आयोजित एडीआर अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता प्रतियोगिता में भाग लिया 2023 में इशान ने पहले अटेम्ट में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली थी और 276वीं रैंक पाई थी वहीं यूपीएससी 2025 के रिजल्ट में उन्होंने ऑल इंडिया 5वीं रैंक हासिल की है।

धार के पक्षल सेक्रेटरी की 8वीं रैंक:

इसके साथ ही टॉप टेन में दूसरे अभ्यर्थी धार के पक्षल सेक्रेटरी हैं जिन्हें AIR 8वीं रैंक हासिल की है। पक्षल के पिता निलेश कपड़ा व्यवसायी हैं, जबकि मां दीप्ति हाउस वाइफ हैं। पक्षल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।

गुना की देवांगी को मिली 236वीं रैंक:

गुना से IRS की ट्रेनिंग करने गईं देवांगी मीणा ने यूपीएससी की परीक्षा में 236वीं रैंक हासिल की है। जिसमें देवांगी मीणा ने 764 में से 236 वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम एक बार फिर से रोशन किया है। देवांगी के पिता लीलाधर मीणा ने बताया कि “एनएफएल विजयपुर में प्रोडक्शन का काम देखते हैं। इसी वजह से देवांगी ने अपनी 10वीं और 12वीं की परीक्षा डीपीएस स्कूल विजयपुर से पूरी की इसके बाद देवांगी मिरांडा हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया फिलहाल वो अभी अपनी IRS कि ट्रेनिंग करने गई है, हो सकता है आज रात तक वापस आ जाए।

राजस्थान के अनुज भटनागर ने किया टॉप:

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा निवासी अनुज अग्निहोत्री ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरे स्थान पर आकांश धुल रहे हैं। इस साल के परिणाम में देशभर के युवाओं ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी जगह बनाई है।

958 उम्मीदवारों का हुआ चयन:

संघ लोक सेवा आयोग ने मेरिट के आधार पर कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया है। चयनित अभ्यर्थियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के साथ ही केंद्रीय सेवाओं के ग्रुप ‘A’ और ‘B’ पदों पर नियुक्ति की सिफारिश की गई है।

अगस्त में मेन्स, फरवरी में खत्म हुए इंटरव्यू:

बता दें कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की लिखित मुख्य परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित की गई थी इसके बाद सफल अभ्यर्थियों के इंटरव्यू दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच आयोजित किए गए। आयोग के अनुसार पर्सनालिटी टेस्ट 27 फरवरी 2026 को समाप्त हुए, जिसके बाद अंतिम परिणाम जारी किए गए।

दो अभ्यर्थियों का परिणाम रोका गया:

आयोग ने जानकारी दी है कि दो उम्मीदवारों का परिणाम फिलहाल रोक दिया गया है। वहीं 348 उम्मीदवारों का चयन प्रोविजनल रखा गया है। इनके दस्तावेजों और अन्य औपचारिकताओं के सत्यापन के बाद चयन को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}