छत के रास्ते ट्रेवल्स गोडाउन में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना देवास गेट, उज्जैन की कार्यवाही
छत के रास्ते ट्रेवल्स गोडाउन में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

15,130/- रुपये नगद सिक्के व नोट बरामद, घटना सीसीटीवी में कैद
असलम खान – संस्कार दर्शन समाचार, उज्जैन
थाना देवास गेट क्षेत्र अंतर्गत दूध तलाई स्थित ट्रेवल्स गोडाउन (अशोक ट्रेवल्स एवं जयपुर ट्रेवल्स), जहां से बसों के पार्सल भेजे जाते हैं, चोरी की घटना प्रकाश में आई। अज्ञात आरोपी द्वारा रात्रि लगभग 02:00 बजे छत के रास्ते दुकान में घुस कर पार्सलों को खोलकर देखा गल्ले में रखी नगदी चुरा ली गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही थाना देवास गेट टी आई अनीला पराशर द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म अवलोकन किया गया एवं क्षेत्र में चामुंडा चौराहा व आसपास के स्थानों पर भीख मांगने वाले, नशा करने वाले एवं मजदूरी करने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे संदिग्ध की पहचान अशोक पिता भेरूलाल निवासी गुना के रूप में हुई।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी का पीछा करते हुए उसे माल गोदाम क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपी के कब्जे से कुल 15,130/- रुपये नगद बरामद किए गए।
बरामद राशि का विवरण (सिक्के)
1 रुपये के सिक्के – 279 नग = ₹279/-
2 रुपये के सिक्के – 98 नग = ₹196/-
10 रुपये के सिक्के – 598 नग = ₹5,980/-
20 रुपये के सिक्के – 7 नग = ₹140/-
5 रुपये के सिक्के – 259 नग = ₹1,295/-
नोट (20 रुपये) – 362 नग = ₹7,240/-
कुल बरामद राशि – ₹15,130/-
आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा अन्य संभावित घटनाओं के संबंध में भी जांच जारी है। उक्त कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना देवास गेट पुलिस टीम द्वारा की गई।



