व्यापार व्यवसाय

पिछले चार दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट पर लगी रोक, दोनों की कीमत में तेजी देखने को मिली

पिछले चार दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट पर लगी रोक, दोनों की कीमत में तेजी देखने को मिली

ग्लोबल मार्केट में पिछले चार दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में जो गिरावट देखी जा रही थी, उस पर आज यानी बुधवार 25 फरवरी को ब्रेक लग गया है।सोने-चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली। चांदी की कीमत 6600 रुपये बढ़कर 2.67 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 690 रुपये बढ़कर 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

एमसीएक्स पर सोना 0.24% की तेजी के साथ 1,60,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। वही, चांदी 1.94% की तेजी के साथ 2,65,814 रुपये किलो के स्तर पर है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 2.09% यानी 5455 रुपये बढ़कर 2,66,199 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,60744 रुपये किलो पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा भाव में चांदी 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर थी। उधर दिल्ली में चांदी की कीमतें 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर बिना किसी बदलाव के रहीं। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी लुढ़कर 2,84,900 रुपये किलो हो गई। फिछले दिन इसकी कीमतों में 15000 रुपये की गिरावट हुई थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक चांदी लुढ़कर 2,65,912 रुपये किलो हो गई।

मुंबई में सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹16,189 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹14,840 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹12,142 प्रति ग्राम है।

जयपुर में सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹16,194 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹14,846 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹12,150 प्रति ग्राम है।

मध्य प्रदेश में आज, 24 फ़रवरी 2026 को, चांदी की कीमत ₹ 290 प्रति ग्राम है। कल, 23 फ़रवरी 2026 की तुलना में चांदी की दर में ₹ 0 प्रति ग्राम बढ़ी हुई है। चांदी की कीमतें पिछले साल के मुकाबले168.52 प्रतिशत की अधिक चल रही हैं । चांदी का भाव अपने उच्चतम स्तर पर 29 जनवरी 2026 को ₹ 425 था। साल की शुरुआत से अब तक चांदी की कीमत में 13.28 फीसदी की तेजी आ चुकी है । बेहतर ढंग से समझने के लिए जानें कि 8 ग्राम चांदी की कीमत ₹ 2,320 है और 10 ग्राम के लिए ₹ 2,900 है।

भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव लगभग ₹1,55,830 प्रति 10 ग्राम हो गया है।

IiFL Finance कि वेबसाइट के अनुसार 25 फरवरी 2026 को भारत में सोने का भाव –

24K गोल्ड–1 ग्राम- ₹ 15,924.10- 102.1 (0.65%)

10 ग्राम- ₹ 159,241.00- 1021 (0.65%)- 22K गोल्ड

1 ग्राम-  ₹ 14,586.50– 93.5 (0.65%)

10 ग्राम -₹ 145,865.00-  935 (0.65%)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}