ज्योतिष दर्शनहरियाणा

आज 25 फरवरी 2026 बुधवार का पञ्चांग – मुख्यांश सहित राशिफल 

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔

    🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏

आज 25 फरवरी 2026 बुधवार का पञ्चांग – मुख्यांश सहित राशिफल 

 🏚नई दिल्ली अनुसार 🏚

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* फाल्गुन 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* नवमी – 26:43 तक

*🗒पश्चात्-* दशमी 

*🌠नक्षत्र-* रोहिणी – 13:39 तक

*🌠पश्चात्-* मृगशिरा 

*💫करण-* बालव – 15:48 तक

*💫पश्चात्-* कौलव

*✨योग-* विश्कुम्भ – 25:28 तक

*✨पश्चात्-* प्रीति 

*🌅सूर्योदय-* 06:50

*🌄सूर्यास्त-* 18:18

*🌙चन्द्रोदय-* 11:52

*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – 24:55 तक

*🌛पश्चात्-* मिथुन 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* कोई नहीं 

*🤖राहुकाल-* 12:34 से 14:00

*🎑ऋतु-* वसन्त 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 

✍विशेष👉

🔅आज बुधवार को 👉 फाल्गुन सुदी नवमी 26:43 तक पश्चात् दशमी शुरु तक , अष्टमी तिथि का क्षय (टूटी) , श्री आनन्दा नवमी , श्री अन्नपूर्णा नवमी , श्री दुर्गाष्टमी व्रत का पारण , सर्वार्थसिद्धियोग कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से अगले दिन सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 13:39 से , वज्र होली प्रारम्भ , ज्वालामुखी योग 04:52 से 13:39 तक , सौभाग्य सूचक रोहिणी व्रत (जैन) , बरसाना होली , अवतार श्री मेहर बाबा जन्मोत्सव , श्री गुरनाम सिंह जयन्ती , अभिनेता डैनी डैनजोंग्पा जन्मदिवस , श्री विमल प्रसाद चालिहा स्मृति दिवस , श्री हेमानंद बिस्वाल स्मृति दिवस व राष्‍ट्रीय समर स्‍मारक (राष्ट्रीय युद्ध स्मारक) दिवस (25 फरवरी 2019)।

🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 फाल्गुन सुदी दशमी 24:36 तक पश्चात् एकादशी शुरू।

🎯आज की वाणी👉

🌹

सत्येन रक्ष्यते धर्मो विद्या योगेन रक्ष्यते।

 मृजया रक्ष्यते पात्रं कुलं शीलेन रक्ष्यते॥

 भावार्थ 👉

      _सत्य का पालन करने से धर्म की रक्षा होती है, सदा अभ्यास करने से विद्या की रक्षा होती है, मार्जन से पात्र की रक्षा होती है और शील(सदाचार) के द्वारा कुल की रक्षा होती है।

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

आज 25 फरवरी 2026 , बुधवार का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज मन खुश रहेगा। नौकरी में पदोन्नति या सम्मान के आसार हैं। कार्यक्षेत्र या घर पर व्यस्त रहने के योग हैं। आपको थोड़ा संयम से रहने की आवश्यकता होगी। आपके परिवार का कोई सदस्य आपके लिये मार्गदर्शक बनेगा। घर में उत्सव जैसा माहौल बन सकता है। थकान महसूस होगी। आराम के लिए समय निकालें। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपको स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य हासिल करने में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन उन्हें इस कड़ी मेहनत का अपेक्षित परिणाम भी हासिल होगा। दिन की शुरुआत में आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। पैसे कमाने के नए मौके मुनाफा देंगे। आपको पहली नजर में किसी से प्यार हो सकता है। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

दुश्मन की ताकत का अंदाजा लगाए बिना उलझना ठीक नहीं है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। महत्वपूर्ण कार्य में विलंब संभव है। लाभ होगा। अपने प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज किसी समारोह का मुख्य हिस्सा बनने के पूर्ण योग हैं। साझेदारी में चल रहा गतिरोध दूर होने के आसार है। आयात-निर्यात के कारोबार में बड़ा लाभ संभव है। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ काम करना आसान रहेगा। दूसरों की गलती अपने पर आ सकती है। काम में देरी से लाभ की मात्रा सीमित होगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आपको सुख-समृद्धि, कार्यक्षेत्र में उन्नति, सुखद सफल यात्राएं, परिवार और जीवन साथी का सहयोग सब मिलने के आसार हैं। विवाहित व्यक्ति अपने जीवनसाथी में पूर्णतया विश्वास जतायें अन्यथा संबंधों में खटास पैदा हो सकती है। आपके कर्मक्षेत्र, आपके सम्मान व आपके नाम पर पड़ने के आसार हैं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज भाग्य आपके साथ है। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है। आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। अचानक सेहत बिगड़ सकती है और कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं। परिवार के लोग आपसे थोड़े नाराज हो सकते हैं।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं।आज जिस नए समारोह में आप शिरकत करेंगे, वहाँ से नयी दोस्ती की शुरुआत होगी। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफे की उम्मीद कर सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपके परिश्रम से किए गए कार्य में सिद्धि होगी। नौकरी में आप का सम्मान बढेगा। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे। और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफ़ी संवेदनशील होंगे। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपके आय के नए स्रोत बनेंगे। आकस्मिक धन के अवसर मिलेंगे। मित्रों और जीवनसंगिनी के सहयोग से राह आसान होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दफ़्तर का तनाव आपकी सेहत खऱाब कर सकता है। अपने जज्बात पर काबू रखें। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप करिअर से जुड़े फैसले खुद करें, बाद में इसका लाभ आपको मिलेगा। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। आज दोस्तों के साथ बाहर घूमना आपके मन को खुशी देगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज भाग्य पर निर्भर न रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें। आप उन लोगों की तरफ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आप अपना समय सही जगह उपयोग करने में कुछ हद तक सफल रहोगे।

🔅 कृपया ध्यान दें👉

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा

        🙏धन्यवाद।🙏

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}