सर्व समाज सामुहिक विवाह सम्मेलन संत श्री रोटी राम गौ शाला बैहपुर में आयोजित हुआ

सर्व समाज सामुहिक विवाह सम्मेलन संत श्री रोटी राम गौ शाला बैहपुर में आयोजित हुआ

बैहपुर – शुक्रवार को सर्व समाज विशाल सामुहिक विवाह सम्मेलन संत श्री रोटी राम जी महाराज गौ शाला बैहपुर में वैदिक मंत्र उच्चारों के साथ में 131 जोड़े परिणय सूत्र में बधे ।विवाह सम्मेलन में 80 हजार के लगभग जनसंख्या उपस्थित रही सभी के लिए सामुहिक भोजन प्रसादी बनाई गई वहीं गायत्री परिवार कि और से वर वधु को एक एक पुस्तक भेट कि गई पाण्डाल में तुलसी विवाह हुआ तुलसा मा कि बारात लदुसा में स्थित श्री सांवलिया जी मन्दिर से आई वहीं बताया गया कि हिन्दू समाज में 16 संस्कार होते हैं जिससे से एक विवाह संस्कार भी है इस कार्यक्रम में समिति ने काफी मेहनत कि दिन रात एक कर दिया तब जा कर यह आयोजन सफल हुआ।
सर्व समाज को साथ लेकर विवाह सम्मेलन किया समिति ने अपने घर कि रित समय कर कार्य किया दो महीने पहले से ही तैयारीयां चालू हो गई थी अतिथियों ने सभी जोडो को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
वहीं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता ने काल कर के सभी जोडो को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ओर बताया कि यह आनन्द का उत्सव आज गांव बैहपुर में 131 जोडो का विवाह हुआ।
इस अवसर पर सांसद श्री गुप्ता द्वारा समिति को 31 हजार रुपए दिए डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने प्रत्येक जोडे को 1 लाख 31 हजार रुपए दिए गए एवं दाम्पत्य जीवन कि मंगल कामनाओं के साथ ही शुभकामनाए दी। मेरा मन बहुत कर रहा था कि मैं विवाह सम्मेलन में आऊ लेकिन व्यस्थ होने के कारण नहीं आ सका वहीं मुख्यमंत्री डा मोहन यादव द्वारा चैक के माध्यम से वर वधु को 49 हजार रुपए दिए गए ।
कार्यक्रम में अतिथि चेतन्य आश्रम मणिमहेश जी अम्बाजी धाम निपानिया गुरु देव मप्र शासन पर्यटन विकास निगम पूर्व अध्यक्ष तपन भौमिक भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दिक्षीत जनपद अध्यक्ष बसन्त शर्मा पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया पूर्व जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया मोती सिंह सुरेंद्र सिंह भानुप्रताप सिंह शिवराज राणा गोरव सुमित सेन जगदीश बाबुलाल टांक अर्चना बाबुलाल टांक बहन सुनीता पप्पु सिंह विरेन्द्र सिंह के साथ ही नायब तहसीलदार दलोदा भावगढ़ पुलिस प्रशासन एवं क्षेत्र के पत्रकार गण उपस्थित रहे।



