रतलामआलोट

नागेश्वर दादावाड़ी तीर्थ प्रेरिका विचक्षण ज्योति महामांगलिक प्रदात्री चंद्रप्रभा श्रीजी की 12वीं पुण्यतिथि पर हुई गुणानुवाद सभा

नागेश्वर दादावाड़ी तीर्थ प्रेरिका विचक्षण ज्योति महामांगलिक प्रदात्री चंद्रप्रभा श्रीजी की 12वीं पुण्यतिथि पर हुई गुणानुवाद सभा

किशनगढ़ ताल

ठाकुर शंभू सिंह तंवर

जैन तीर्थ नागेश्वर उन्हैल स्थित श्री जिन कुशल सूरी दादावाड़ी प्रेरिका महामांगलिक प्रदात्री चंद्रप्रभा श्रीजी की 12वीं पुण्यतिथि पर प्रखर व्याख्यात्री चंद्रमणि साध्वीरत्ना प.पू. चंदनबाला जी म.सा. के सानिध्य में विचक्षण ज्योति महामांगलिक प्रदात्री प्रवर्तिनी महोदया श्री चंद्रप्रभा श्री जी म.सा. की 12 वीं पुण्यतिथि हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई, इस दौरान गुणानुवाद सभा, सामूहिक आयबिल गुरु जाप, प्रार्थना जीव दया स्वधर्मी भक्ति एवं दादा गुरुदेव की बड़ी पूजा का आयोजन हुआ । दादागुरुदेव की पूजा रमेश कुमार बरडिया रायपुर (छ.ग) वालों की ओर से श्री कुशल विचक्षण बहु मंडल द्वारा पढ़ाई गई, गुरुवरिया के चित्र पर मालियाअर्पण कर पुष्प अर्पित डॉ सुनील चोपड़ा प्रियंक बांठिया व्दारा किया गया।

गुरुवरिया के उपकार भूल नहीं सकते

साध्वी चंदन वाला श्री जी ने गुनानुवाद सभा मैं कहा कि गुरुवरिया श्री ने नागेश्वर दादावाड़ी, सम्मेद शिखर दादावाड़ी एवं अन्य जगह कई निर्माण करवा कर तथा महा मांगलिक श्रवण से हजार भक्तों के दुख दूर करने का और गुरुदेव से जोड़ने का जो उपकार किया है उसे कोई भूला नहीं सकता है साध्वी रत्नानिधि जी ने भी गुरु महिमा पर विचार व्यक्त करते वे अपने आंसुओं को भी नहीं रोक पाए इस दौरान पूरा साध्वी मंडल उपस्थित था । कार्यक्रम में नागेश्वर संघ अध्यक्ष धर्मचंद जैन ,चांदमल जैन अर्पित बाफना आदि उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}