नीमच

सेन समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा भादवा माता में 28 अप्रैल को

सेन समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा भादवा माता में 28 अप्रैल को
नीमच -नीमच जिला सेन समाज के तत्वाधान में नीमच तहसील सेन समाज संगठन के सानिध्य में सेन समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन वैशाख शुक्ल पक्ष बारह 28 अप्रैल मंगलवार को वैष्णो देवी के नाम से विख्यात महामाया भादवा माता जी में आयोजित किया जा रहा है । उक्त जानकारी तो जानकारी देते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष महिला युवा सेन समाज संगठन नीमच अनीता समरथ सेन बताया कि वर्तमान समय में बढ़ती हुई महंगाई और शादियों में होने वाले अनावश्यक फिजूल खर्ची को रोकने के लिए सेन समाज ने इस सम्मेलन को एक आदर्श आयोजन बनाने का संकल्प लिया ।जिसके तहत विशाल आदर्श सेन सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है विवाह योग्य युवक – युवतियों के पंजीयन कराकर आदर्श सेन सामुहिक विवाह सम्मेलन को भव्यता प्रदान करें ।प्रत्येक वर – वधुओं के लिए पंजीयन राशि 31,111 रुपए रखी गई है ।पंजीयन के लिए हरिप्रसाद गहलोत (मोबाइल नंबर-9406675723)से संपर्क कर सकते हैं । सेन विवाह सम्मेलन अध्यक्ष भगवती प्रसाद देवड़ा ने बताया कि विवाह योग युवक – युवतियों के पंजीयन किए जा रहे हैं जा रहे हैं ।सामूहिक विवाह केवल एक सामाजिक आयोजन नहीं है बल्कि यह हमारे समाज के आपसी भाईचारे और एकजुट का प्रतीक है।
जिला सेन समाज अध्यक्ष सुखलाल सेन,जिला युवा अध्यक्ष चमन सेन,महिला सेन समाज जिला अध्यक्ष प्रेमलता गहलोत,सभी सेन समाज तहसील अध्यक्ष,युवा अध्यक्ष ने सेन समाज के समाज बंधुओ से निवेदन किया है कि अपने विवाह योग्य युवक – यूवतीयों के पंजीयन कराये एवं नीमच जिला सेन समाज को एक नई दिशा और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएं और इस आयोजन को सफल बनाएं ताकि समूचे मध्य प्रदेश में एक मिसाल बन सकें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}