मध्यप्रदेश शिक्षक संघ नीमच का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन संपन्न
नीमच

नीमच में मध्यप्रदेश शिक्षक संघ द्वारा विशाल शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता की
*कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण:*
– शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए शासन स्तर तक अपनी आवाज बुलंद करना
– अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रकल्प मेरी शाला मेरा तीर्थ अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली शालाओं का सम्मान

– नववर्ष का कैलेंडर का विमोचन माननीय विधायक महोदय के हाथों से किया गया
*कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि:*
– नीमच के लोकप्रिय विधायक दिलीप सिंह जी परिहार
– हिम्मत सिंह जैन प्रांतीय संगठन मंत्री
– विनोद कुमार पूनी प्रांतीय कोषाध्यक्ष
– श्रीमती कुसुम शर्मा प्रांतीय महिला सम्मान सहप्रमुख
– रामचंद्र लौहार प्रांतीय मीडिया सहप्रमुख
– संरक्षक बद्रीलाल पुरोहित

– मन्नालाल बोहरा जिला संगठन मंत्री
– शंकरलाल आंजना संभागीय अध्यक्ष उज्जैन
– विक्रम शर्मा जिला अध्यक्ष मंदसौर
*कार्यक्रम की विशेषताएं:*
– मां सरस्वती का पूजन और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ

– सरस्वती वंदना और संगठन गीत का प्रस्तुतीकरण
– शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए ज्ञापन पत्र का वाचन और विधायक महोदय को सौंपना
– उत्कृष्ट शालाओं के स्टाफ को संगठन द्वारा मंच से प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित करना


