विकासमध्यप्रदेशसीतामऊ

विधायक डंग की मेहनत रंग लाई 40 करोड़ धतुरिया चम्बल पुलिया का भूमिपूजन हुवा सम्पन्न

राजस्थान भाजपा नेताओं ने विधायक डंग का आभार व्यक्त कर कहा यह पुलिया दो राज्यों का नहीं दो दिलों को जोड़ने का काम करता है

सीतामऊ,- राजस्थान और मध्यप्रदेश को जोड़ने वाली धतुरिया पुलिया का भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग के द्वारा किया गया। जिसमे राजस्थान से भी भाजपा पदाधिकारी ओर आमजन ने सहभागिता की।

विधायक श्री डंग ने कहा कि जब भी बात आती थी कि धतुरीया पुलिया का क्या हुआ यह ही सुनाई देता था। वाट्सएप फेसबुक पर चर्चाओं का बाजार गर्म था। आज पुल निर्माण का अवर आ गया। इस पुलिया को निर्माण कराने को लेकर कंप्यूटर आपरेटर से अधिकारी तक ऐसे हो गया जैसे मेरे घर बनाना है। इसके अधिकारी वर्मा जी तीन मंजिल पर रहते उनको मिलने जाने में और फाईल बनाने में कितनी मेहनत लगी यह मै ही जानता हूं। मै भाजपा सरकार शिवराज जी मोहन यादव और राजस्थान कि पूर्व वसुंधरा राजे को धन्यवाद देता हूं। उनके सहयोग से ही हम आज पूजन करेंगे। 2027 में किसानों के खेतों में

22,-29-,40 करोड़ कि पुलिया हो गई 24.64अरब सीतामऊ और 16 अरब कि सुवासरा सिंचाई योजना मंदसौर से एक्सप्रेस वे तक बायपास और माऊखेड़ा से सुवासरा फोरलेन , सड़कें विधानसभा क्षेत्र में तीन सिविल अस्पताल व, जनपद कि नई बिल्डिंग का भूमि पूजन, बिल्डिंग को लेकर कहा जा रहा है कि जनपद को दुर किया जा रहा है पर मेरा कहना है कि जीतना एरिया फैलेगा तो विकास बढ़ेगा। मोदी जी शिवराज जी और मोहनजी यादव के साथ और बजरंग बली के आशिर्वाद से निरंतर विकास हो रहा है। जेतपुरा, सालाखेड़ी पोटलियां रतनपुरा वाला सड़क भी मंजूर हो गया है।

विधायक डंग ने बताया कि मैं ईमानदारी से क्षेत्र के विकास के कार्य को करने का हर संभव प्रयास करता हु, लेकिन किसी कार्य को करने में कुछ समय हो जाता है लेकिन मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश करता रहता हूं। किसान के खेत पर चंबल के पानी पहुचाने का कार्य भी जनता के आर्शीवाद से सम्पन्न होने वाला है,शीघ्र ही सीतामऊ कयामपुर क्षेत्र के हर खेत पर चंबल मया के पानी से सिंचाई होगी।

 चौमहला के मंडल अध्यक्ष अशोक गायरी ने कहा कि एक त्रासदी में पुल बह गया था। मै मोहन जी यादव विधायक श्री डंग ने यह पुल निर्माण का यह काम किया बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं। यह पुलिया दो राज्यों का नहीं दो दिलों को जोड़ने का काम करता है।विधायक हरदीप सिंह जी डंग का बहुत बड़ा योगदान रहा है। व्यापारी संघ और मंडल का बहुत बहुत धन्यवाद

राजस्थान भाजपा नेता गौतम जैन ने कहा कि बहुत लंबे समय से पुल के निर्माण का काम रुका हुआ थी।जितने भी प्रयास किया विधायक हरदीप सिंह डंग ने किया उनका धन्यवाद देता हूं।

 मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बामनिया ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली है कि लंबे अरसे के बाद अवसर मिला है कि जो पुलिया बह गई थी। उसका भूमि पूजन आज किया जा रहा है। दिग्विजय सिंह कि शासन में बिजली नहीं मिलती थी जब शिवराज सिंह जी ने 24 घंटे बिजली का वादा किया था तो हंसते थे।अब 24 घंटे बिजली राम मंदिर कश्मीर में तिरंगा और किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने का का सड़कों का काम सिविल अस्पताल सुविधा युक्त बनने जा रहा है। हर महीने कि अंतिम रविवार को होता है मन कि बात का सुनना है। और एप पर लोड करना है।

जिला योजना समिति सदस्य अनिल पांडेय ने कहा कि  हम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को अंगीकृत है । आप लोगों ने जीवन में संजोकर रखे हैं उनको भी हम पुरा करेंगे। पंडित अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री सड़क योजना सहित कई विकास योजना दी है।

बीजेपी नेता राजेश गिरोठिया ने कहा कि विधायक जी नियमित रूप से सक्रिय रहते और है।यह अलग बात है कि किसी का समय पहले तो किसी का बाद में नंबर आता है।पर आता जरुर है। इनके व्यक्तित्व है इनमें इमानदारी कि झलक है।

सीतामऊ नप उपाध्यक्ष सुमित रावत ने कहा कि 2019 में बाढ़ के विनाश में पुलिया बह गई तब से आवागमन अवरुद्ध हो गया था। तब से लोग जान जोखिम में डालकर स्टीम्बर से जा रहे हैं। कुछ लोग सुवासरा होकर जा रहे जिनसे उनका समय बहुत बर्बाद हो रहा है।पर अब आज पुलिया निर्माण का भूमि पूजन किया जा रहा है।मै विधायक जी को धन्यवाद देता हूं।यह हम सबके लिए बहुत बड़ी सौगात है।

बीजेपी नेता अशोक आसलिया ने कहा कि आसपास कि जनता को भी इस पांडाल में आना था।यह बहुत बड़ा टेंडर है यह बहुत बड़ी सौगात है। माननीय विधायक जी इस क्षेत्र में अनेकों योजनाएं दी है।उन योजनाओं का जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में प्रचार करना चाहिए।मा विधायक जी लदुना को एक बड़ी सौगात रत्नागढ बालाजी मंदिर से मुख्य सड़क तक सड़क कि सौगात दी। विधायक जी ने जो विकास कि सौगातें दीं उसे नहीं भूलना चाहिए।

रजनीश शर्मा ने कहा कि एक पुलिया भारत श्रीलंका के बीच हनुमान जी ने किया और फिर उनके भक्त हरदीप सिंह डंग ने चौमहला पुलिया द्वारा किया जा रहा है।

लोकनिर्माण विभाग SDO ने कहा कि 24 मीटर का बनेगा और 4 मीटर हाईट बढाया 03/02/2026 को 330 मीटर लंबा पूल है 2027 तक 22 का 18 करोड़ और स्टेटमेंट था करोड़ 405380000 पहुच गया

इस अवसर पर  अध्यक्ष मनोज शुक्ला ,मंडी प्रतिनिधि  दिलीप सिंह लोगनी ने भी सम्बोधित किया इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद बामनिया,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिति रोडुलाल वर्मा,नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला, उपाध्यक्ष सुमित रावत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजकुमार पोरवाल,मंडी प्रतिनिधि  दिलीप सिंह लोगनी ,नगर परिषद पार्षद विवेक सोनगरा, मुकेश चोरडिया, अशोक आसलिया,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रोहित सोनी भाजपा कार्यकर्ता ओर आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रशांत चतुर्वेदी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}