समाचार मध्यप्रदेश नीमच 21 फरवरी 2026 शनिवार

//////////////////////////////////
मनासा के एक पीडित परिवार को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता
नीमच 20 फरवरी 2026, एसडीएम नीमच श्री संजीव साहू द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र भाग 6(4) के तहत सावन में स्थित एक कुंए में मनासा निवासी गौरव पिता अनिल नागदा की डूबने से मृत्यु हो जाने पर मृतक के वारिस पिता अनिल पिता सोहनलाल नागदा निवासी मनासा को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है । तहसीलदार नीमच द्वारा पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता का प्रकरण तैयार कर स्वीकृति के लिए एसडीएम नीमच को प्रेषित किया किया गया था। तदानुसार मृतक के वारिस पिता को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है ।
==================
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना तहत मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण
नीमच 20 फरवरी 2026, शा.आईटीआई नीमच में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के तहत E-waste Handler जॉब रोल में 450 घंटे का नि:शुल्क अल्पकालीन प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है । यह प्रशिखण सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए रहेगा । एनसीडीसी द्वारा प्रशिक्षण उपरांत राष्ट्रीय स्तर का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा । इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक आईटीआई नीमच से सम्पर्क कर सकते है । अथवा फोन नंबर 8770469269, 9179788764 अथवा 9098001083 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है । आवदेक को न्यूनतम कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है । यह जानकारी आईटीआई नीमच के प्राचार्य श्री दिनेश परमार ने दी है
============
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना तहत अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम करने के निर्देश
नीमच 20 फरवरी 2026, मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना तहत 19 अप्रैल 2026 अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह सम्मेलन जिला स्तर पर किसी एक या अधिक निकायों में आयोजित करने के निर्देश कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा सभी जनपद सीईओ और सभी नगरीय निकायों के सीएमओं को दिए है।
इस योजनांतर्गत कन्या तथा कन्या के अभिभावक गरीबी रेखा के नीचे जीवन निर्वाह करते हो, साथ ही उनका बी.पी.एल. पोर्टल पर सत्यापन अनिवार्य होगा। जिले में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह जोड़ो की न्यूनतम संख्या 11 एवं अधिकतम संख्या 200 रहेंगी । विवाह सम्मेलन में प्राप्त आवेदनों की जांच निकाय स्तर पर पात्र/अपात्र एवं समग्र पोर्टल पर वर/ वधू की आधार ई-केवायसी करना अनिवार्य होगी । सामूहिक विवाह में सम्मिलित वधू को सहायता राशि 49 हजार रूपये डी.बी.टी. के माध्यम से कन्या के बैंक खाते में एवं शेष 6 हजार रूपये सामूहिक विवाह समारोह आयोजन के लिए आयोजन की व्यवस्थाओं पर व्यय हेतु प्रदान किए जावेगे । सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजन में जन-प्रतिनिधियों एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर समाज के सम्पन्न और सक्षम व्यक्तियों का सहयोग लेने के निर्देश भी दिए गए है ।
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह,निकाह योजना अन्तर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन की निर्धारित तिथि से 15 दिवस पूर्व आवेदन प्राप्त कर,कलेक्टर कार्यालय को अनिर्वाय रूप से अवगत कराने तथा सचिव,सहायक सचिव,वार्ड प्रभारियों को लक्ष्य निर्धारित कर सामूहिक विवाह सम्मेलन का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करवाने और अधिकाधिक ताकि पात्र कन्याओं को लाभान्वित करवाने के निर्देश दिए है।
================
जिले में नरवाई जलाने की कोई घटना ना हो- श्री कलेश
सभी हार्वेस्टर संचालक एवं निकाय नरवाई का समुचित प्रबंधन करें- एडीएम
एडीएम की अध्यक्षता में जिले के हार्वेस्टर संचालकों और कृषि अधिकारियों की बैठक सम्पन्न
नीमच 20 फरवरी 2026, आगामी सीजन में जिले में नरवाई जलाने की कोई घटना ना हो। नरवाई का समुचित प्रबंधन सभी किसान एवं हार्वेस्टर संचालक अनिवार्य रूप से करें। यह बात एडीएम श्री बी.एस.कलेश ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में शुक्रवार को जिले एवं जिले के बाहर (पंजाब) से आए हार्वेस्टर संचालकों और कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में उप संचालक कृषि श्री पी.सी.पटेल, सहायक संचालक कृषि श्री रमेश चौहान श्री ओएस बर्मन व अन्य अधिकारी तथा हार्वेस्टर संचालक उपस्थित थे।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री कलेश ने कहा, कि वायु प्रदुषण की रोकथाम के लिए नरवाई जलाने पर प्रशासन द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। अत:कोई भी किसान नरवाई ना जलाए। हार्वेस्टर संचालक भी अपने हार्वेस्टर के साथ स्ट्रारीपर या नरवाई प्रबंधन के उपकरणों का उपयोग कर, फसलों के अवशेषों का उचित प्रबंधन करें। कृषि विभाग द्वारा कृषि रथ के माध्यम से किसानों को नरवाई नहीं जलाने के लिए जाकरूक किया जा रहा हैं। सभी हार्वेस्टर संचालक भी अपने हार्वेस्टर के साथ नरवाई प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित करें। बैठक में हार्वेस्टर संचालकों ने भी अपने सुझाव दिए।
================
रतनगढ की पशु चिकित्सक डॉ.आरती रावत निलंबित
संभागायुक्त द्वारा निलंबन आदेश जारी
नीमच 20 फरवरी 2026, संभागायुक्त उज्जैन संभाग उज्जैन श्री आशीष सिह द्वारा म.प्र.सिविल सेवा(आचरण) नियम 1965 के तहत बगैर सूचना के कर्तव्य पर अनुपस्थित रहने, विभागीय कार्यो में रूची नहीं लेने, गौशाला नोडल अधिकारी के रूप में लापरवाही करने और शासकीय कार्यो के निवर्हन में उदासीनता बरतने पर पशु चिकित्सालय रतनगढ में पदस्थ पशुचिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डा.आरती रावत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन काल में डॉ.आरती रावत का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय नीमच रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
==================
जनसुनवाई में ममता को मिली एक लाख रूपये की उपचार सहायता
कलेक्टर ने रेडक्रास से की ममता को एक लाख रूपए की मदद
नीमच 20 फरवरी 2026, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा गत जनसुनवाई में अयोध्या बस्ती मनासा निवासी आवेदिका ममता बेवा शंकरलाल को बेटी निशा के उपचार के लिए रेडक्रास से एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है ।ममता ने जनसुनवाई में कलेक्टर से अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति बताते हुए बेटी निशा के उपचार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया था। इस पर कलेक्टर ने आवेदिका ममता को बेटी के उपचार के लिए रेडक्रास से तत्काल एक लाख रूपए की तत्काल आर्थिक सहायता स्वीकृत की। डिप्टी कलेक्टर श्री परांग जैन ने बताया कि रेडक्रास द्वारा ममता को स्वीकृत एक लाख रूपये की उपचार सहायता का भुगतान सम्बधित के खाते में आर.टी.जी.एस. द्वारा कर दिया गया है।
=================
नीमच में आज से कम्प्युटर टैली प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
नीमच 20 फरवरी 2026, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, विश्राम भवन के पास ,चीताखेडा मेन रोड नीमच द्वारा आज 21 फरवरी से कम्प्युटर टैली का नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है ।इसके लिए पंजीयन प्रारंभ हो गये है प्रवेश प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।
इस प्रशिक्षण का लाभ नीमच जिले के ग्रामीण अंचल की युवक / युवतियां जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच हो को मिलेगा। इस 38 दिवसीय प्रशिक्षण में आवास, भोजन व नाश्ते की व्यव्स्था नि:शुल्क रहेगी। प्रशिक्षण के दौरान इच्छुक प्रशिक्षणार्थियों के ऋण के फार्म भी प्रशिक्षण केंद्र पर ही भरे जाएंगे । बैंकिग संबंधी सभी जानकारियां एवं समस्याओं का समाधान भी इस प्रशिक्षण में किया जायेगा।
===============
किलकारी में मनाया सामाजिक न्याय दिवस
नीमच 20 फरवरी 2026,विश्व सामाजिक न्याय दिवस शुक्रवार को राज्य आनंद संस्थान के निर्देशानुसार महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित किलकारी नीमच के बच्चों के साथ मनाया गया।
शुक्रवार को किलकारी मे विश्व सामाजिक न्याय दिवस का आयोजित किया गया और किलकारी मे निवासरत छः बच्चों को ड्रायफ्रूट्स के पेकेट वितरित किये गये। इस अवसर पर डॉ. राजेश पाटीदार, जिला महिला एवं बालविकास अधिकारी सुश्री अंकिता पण्डया, जिला आनंदम सहयोगी श्री ज्ञानवर्धन श्रीवास्तव एवं आनंदक भी उपस्थित थे। यह जानकारी सीआरपीएफ स्कूल के प्राचार्य ने दी हैं।
==============
नीमच में आयुष चिकित्सा शिविर- 132 रोगियों ने लिया लाभ
नीमच 20 फरवरी 2026, आयुष विभाग नीमच द्वारा शुक्रवार को वृद्धजनों एवं वरिष्ठजनों के लिए निशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर नीमच में आयोजित किया गया। शिविर में उपस्थित आमजनों का निशुल्क बी.पी.एवं शुगर की जांच के साथ आवश्यक परामर्श के साथ निशुल्क आयुष औषधीया प्रदान की गई। शिविर का कुल 132 रोगियों ने लाभ लिया। शिविर में डॉ.पंकज कुमार पाटीदार, डॉ.विवेक शर्मा, डॉ.दीपिका पाटीदार, डॉ.निकिता बघेल, डॉ.राहुल जायसवाल, श्रीमती माया घारू, श्रीमती भावना बैरागी श्री शैलेन्द्र पाटीदार आदि ने सेवाएं दी।
==============
दस्तक अभियान के द्वितीय चरण का आयोजन जारी
विटामिन ए के अनुपुरण के साथ एनिमिक बच्चै का हो रहा फालो अप
नीमच । जिलें में बाल स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम के तहत् दस्तक अभियान का आयोजन 17 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ दिनेष प्रसाद ने बताया कि अभियान का प्रारंभ 17 फरवरी से किया जा चुका है जिसके तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर मे माध्यम से सेवाए प्रदाय की जा रही है। अभियान का आयोजन स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ अन्य विभागों के सहयोग से आयोजित किया जावेगा। अभियान के दौरान संकल्प से समाधान के तहत् अन्य स्वास्थ्य सेवाए भी प्रदाय की जावेगी।
इस अभियान में दस्तक अभियान प्रथम के दौरान पाए गये एनीमिक बच्चै की डिजीटल हिमोग्लोबिन मीटर से पुनः जाचॅ कर उनका फाॅलो किया जा रहा है तथा आवष्यकता अनुसार उन्हे उपचार अथवा रैफरल के लिये उच्च संस्थाओं में रैफर भी किया जा रहा है। इसके साथ ही 9 माह से पाचॅ वर्ष तक के बच्चै को विटामिन ए का अनुपुरण किया जावेगा। डाॅ प्रसाद ने बताया कि विटामिन ए के अनुपुरण से बच्चै में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है इसलिये प्रत्येक 6 माह में दस्तक अभियान के दौरान 5 वर्ष तक के बच्चै को इसका अनुपूरण दिया जाता हे। अभियान के दौराण टीकाकरण सत्र दिवस के दिन सेवाए प्रदाय की जावगी तथा हितग्राही षेष रहने पर मापॅ अप दिवस के दिन सेवाए प्रदाय की जावेगी। डॅा प्रसाद ने बतााया कि इस अवधि के दौरान संकल्प से समाधान के तहत महिला एंव बाल विभाग के समन्वय से बच्चौ का स्वास्थ्य परीक्षण किया जावेगा , मोतियाबिंद चिन्हांकन षिविरों का आयोजन किया जावेगा, दिव्यांगजन प्रमाण पत्र के षिविर आयोजित किये जावेगें तथा घर घर जाकर आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाऐंगे। इसके साथ ही प्रत्येक गुरूवार को प्रा. स्वा. केन्द्र से जिला अस्पताल तक गर्भवती महिलाओ के विषेष जांच ष्वििर का आयोजन भी किये जायेंगे जिसमें चिन्हीत उच्च जोखिम वाली महिलाओं को विषेष सेवाए प्रदाय की जावेगी। डाॅ प्रसाद ने समस्त अभिभावक , गर्भवती महिला एंव अन्य आमजन से उक्त सेवाओ का लाभ उठाने की अपील की है।
==========


