ICAR के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. संजीव पवार ने महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र का दौरा कर केंद्र के कार्यों की सराहना की

ICAR के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. संजीव पवार ने महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र का दौरा कर केंद्र के कार्यों की सराहना की
गोरखपुर महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र, गोरखपुर में केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. आर. के. सिंह की अध्यक्षता में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. संजीव पवार एवं कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. शशि वर्गा ने केंद्र का भ्रमण किया।केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ. संदीप प्रकाश उपाध्याय, गृह वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह तथा फार्म मैनेजर श्री आशीष सिंह द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत संचालित विभिन्न परियोजनाओं एवं कार्यों का विस्तृत भ्रमण कराया गया।डॉ. संजीव पवार ने केंद्र की मूल्य संवर्धन इकाई एवं मृदा जांच प्रयोगशाला का निरीक्षण किया तथा वहां आवश्यक सुधार एवं सुझाव दिए। उन्होंने गुड़ प्रसंस्करण इकाई, बीज विधायन संयंत्र, दलहन बीज (अरहर) उत्पादन प्रक्षेत्र, गेहूं बीज उत्पादन प्रक्षेत्र, समेकित कृषि प्रणाली तथा केंचुआ खाद इकाई का भी भ्रमण किया। केंद्र द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की उन्होंने मुक्त कंठ से सराहना की।इसके साथ ही डॉ. पवार ने कृषि विभाग द्वारा केंद्र पर कृषि सखियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण “प्राकृतिक कृषि” का भी अवलोकन किया और प्रशिक्षार्थियों को प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र सिंह, गौरव सिंह एवं शुभम पांडे भी उपस्थित रहे।



