भक्ति/ आस्थादलौदामंदसौर जिला

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर,,, नगरी में धूमधाम से निकाली शिव परिवार ने शिवजी की बारात

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर,,, नगरी में धूमधाम से निकाली शिव परिवार ने शिवजी की बारात

नगरी | राजकुमार जैन।

शिव परिवार समिति के तत्वावधान एवं नगर वासियों के सहयोग से रविवार को वार्ड नंबर 14 नई आबादी हनुमान जी मंदिर से भोले नाथ जी की शाही सवारी निकली।

नगर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व भव्यता के साथ मनाया गया। बाबा भोलेनाथ की बारात नई आबादी से प्रारंभ होकर रामकुण्ड़ बस स्टैंड से स्कूल रोड़ होते हुए गांधि चौराहा से ब्राह्मणों की कुईया के पास शिवजी के मंदिर पर समापन हुआ।

जगह-जगह हुआ स्वागत- भोलेनाथ की बारात का एवं बारातियों का जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया गया।

इसमें भोलेनाथ एवं पार्वतीजी की झांकी के साथ मां कालका की झांकी, अघोरी ग्रुप , बड़ा नंदी, राधा कृष्ण की झांकी, शिव तांडव, बड़े बालाजी, बाहुबली महादेव, राजस्थानी लोक नृत्य, की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या शिव परिवार के पदाधिकारी सदस्य गण मातृशक्ति एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

ईस अवसर पर दलोदा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित सेन पुर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास सुराना नगर परिषद अध्यक्ष संगीत धनश्याम बग्गड़ पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चन्द्र शेखर अटोलिया उपस्थित थे।

कचनारा चौकी प्रभारी पूर्णिमा सिंह राजपूत और सिताराम जी शर्मा अपने दल बल के साथ उपस्थित थे।उक्त जानकारी शिव परिवार अध्यक्ष पिंकेश जैन ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}