रतलामपिपलोदासामाजिक

घुमंतू सपेरा नाथ समाज की संगठित पहल, शिक्षा व नशामुक्ति पर दिया गया जोर

रिपोर्टर जितेन्द्र सिंह चंद्रावत जडवासा

घुमंतू सपेरा नाथ समाज की संगठित पहल, शिक्षा व नशामुक्ति पर दिया गया जोर

जड़वासा। सीतामऊ अखिल भारतीय घुमंतू सपेरा नाथ विकास महासंघ द्वारा 8 फरवरी 2026 को सीतामऊ के समीप स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में संगठन एवं समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश नाथ जी ने समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना आवश्यक है, वहीं युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना आज की सबसे बड़ी जरूरत है।

प्रदेश अध्यक्ष ने शमशान भूमि संबंधी विषयों पर चर्चा करते हुए ग्राम आबादी ड्रोन पट्टे से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया और समाज को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

बैठक में प्रदेश की संपूर्ण कार्यकारिणी के साथ ही मंदसौर एवं नीमच जिलों की कार्यकारिणी के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर बैठक को सफल बनाया।

बैठक सुबह 12 बजे से प्रारंभ होकर शाम 4 बजे तक चली। इसके पश्चात सभी समाजजनों ने सामूहिक भोजन किया और बैठक का समापन किया गया। आयोजन ने समाज में एकजुटता, जागरूकता और विकास की दिशा में नई ऊर्जा का संचार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}