
बरखेड़ा पुलिस द्वारा अवैध वसूली व चोरी के प्रकरण में 4 वर्ष से फरार मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
आलोट। रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्गदर्शन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल व एसडीओपी पल्लवी गौर के निर्देशन मे फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के अभियान के अंतर्गत थाना बरखेड़ा कला पुलिस द्वारा अवैध वसूली व चोरी के अपराध क्र.- 43/ 2022 धारा 147, 323,327,294,379 IPC में 4 वर्ष से फरार चल रहे मुख्य आरोपी प्रभु पिता लक्ष्मण कंजर उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम टोकड़ा जिला झालावाड़ राजस्थान को मुखबीर सुचना पर आज दिनांक 09.02.2026 को गिरफ्तार किया गया । जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय आलोट पेश किया गया । उक्त प्रकरण में दो आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था तथा तीन आरोपी फरार चल रहे थे जिसमें से मुख्य आरोपी प्रभु पिता लक्ष्मण कंजर की गिरफ्तारी आज की गई दो अभी भी फरार है| थाना रिंगनोद वर्ष 2020 के प्रकरण मे भी आरोपी प्रभु पिता लक्ष्मण कंजर फरार था
गिरफ्तार आरोपी- प्रभु पिता लक्ष्मण कंजर उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम टोकड़ा जिला झालावाड़ राजस्थान
आरोपी की गिरफ्तारी में मुख्य भुमिका-
निरी रविन्द्र डण्डोतिया,उनि हरि सिंह बडेरा,आर ओमप्रकाश गुर्जर, आर शकील की मुख्य भुमिका रही ।


