इतिहास दर्शनहरियाणा

आज 08 फरवरी के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔

    🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏

आज 08 फरवरी के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

🌹

08 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1238 – मंगाेलों ने व्लादिमीर नामक रूसी शहर को आग के हवाले किया।

1672 – भौतिकशास्त्री आइसक न्यूटन ने लंदन में आॅप्टिक और शोधपत्र प्रस्तुत किया।

1785 – 1774 से 1785 तक गर्वनर जनरल रहे वारेन हेस्टिंग्स ने भारत छोड़ा।

1802 – साइमन विलार्ड ने बैंजो क्लॉक का पेटेंट कराया।

1865 – पहली बार अमेरिकी सेना में किसी अश्वेत मार्टिन रॉबिसन डेलने को मेजर बनाया गया।

1872- अंडमान जेल (सेल्यूलर जेल या ‘कालापानी’) में शेर अली ने गवर्नर पर हमला करके शहादत प्राप्त की।

1879 – स्टैनफोर्ड फ्लेमिंग ने यूनीवर्सल स्टैंडर्ड टाइम को अपनाने का प्रस्ताव दिया।

1905 – हैती और उसके आस पास के द्वीप समूहों पर आये जबरदस्त चक्रवाती तूफान से दस हजार लोगों की मौत।

1909 – यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी के बीच मोरक्को संधि पर हस्ताक्षर किये गये।

1922 – अमेरिकी राष्ट्रपति भवन ह्वाइट हाउस ने रोडियो का उपयोग शुरू किया।

1943 – स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी के जेल से एक नौका के जरिये जापान के लिये रवाना हुये।

1952 – महारानी एलिजाबेथ ब्रिटेन की महारानी और राष्ट्रमंडल देशों की अध्यक्ष बनी।

1971 – दक्षिणी वियतनामी सेना ने लाओस पर हमला किया।

1971 – दुनिया के पहले इलेक्ट्रॉनिक शेयर बाजार नैस्डैक की शुरुआत हुई।

1974 – स्काईलैब अंतरिक्ष स्टेशन की तीन सदस्यीय चालक दल 84 दिन के बाद पृथ्वी पर लौटा।

1978 – अमेरिकी सीनेट की कार्यवाही को पहली बार रेडियो पर प्रसारित किया गया।

1986 – दिल्ली हवाई अड्डे पर पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरु की गई।

1992 – यूलिसिस अंतरिक्षयान बृहस्पति ग्रह के निकट से गुजरा।

1994 – क्रिकेटर कपिल देव ने टेस्ट मैचों में 432 विकेट लेकर रिचर्ड हैडली के सबसे अधिक विकेट लेने के विश्व रिकार्ड को ध्वस्त किया।

1999 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान स्टारडस्ट केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से रवाना।

2002 – भारत व रूस के बीच चार रक्षा समझौते सम्पन्न, विमानवाहक पोत गोर्शकोव का सौदा अटका।

2002 – अमेरिका के साल्ट लेक सिटी में 19वें शीतकालीन ओलंपिक खेल शुरु।

2005 – इस्रायल और फ़िलिस्तीन के बीच शर्म अल शेख़ (मिस्र) शिखर सम्मेलन में हिंसा समाप्त करने की घोषणा।

2006 – सिओल में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच तीन समझौते सम्पन्न।

2007 – भूटान नरेश की प्रथम भारतीय यात्रा।

2008 – बैंगलौर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस के वरिष्ठ वैज्ञानिक शांतनु भट्टाचार्य को जी.डी. बिड़ाला पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2008 – उत्तर प्रदेश विधानमण्डल का बजट सत्र प्रारंभ।

2008 – उड़ीसा के शिशुपालगढ़ में खुदाई के दौरान 2500 वर्ष पुराना शहर मिला।

2008 – अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में जॉन मैक्केन को रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया। 2008 – अमेरिका के अंतरिक्ष यान अटलांटिस को फ़्लोरिडा के केनवाल से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र आईएसएस के लिए सफलतापूर्वक रवाना किया गया।

2009- हज़ारों पूर्व सैनिकों ने सरकार की बेरुखी से क्षुब्ध होकर अपने पदक राष्ट्रपति को लौटाए।

2010- श्रीनगर के पास खिलनमर्ग क्षेत्र में हिमस्खलन में सेना के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल के 350 जवान बर्फ़ के नीचे दब गए। इनमें से 70 सैनिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि 11 सैनिकों के शव निकाले गए (2009 का भी वर्णन मिलता है इस खबर का इसलिए कन्फर्म कर लें)।

2014 – सऊदी अरब के मदीना शहर में एक होटल में आग के कारण 15 लोगों की मौत जबकि 130 लोग घायल हुए।

2019 – ब्राजील के फुटबॉल क्लब फ्लैमिंगो के ट्रेनिंग सेंटर में आग लगने से 10 की मौत।

2019 – मिशाइल रक्षा प्रणाली पर भारत अमेरिका में बात।

2019 – महाराष्ट्र के कोल्हापुर के सहकारी बैंक में एक करोड की डकैती।

2020 – सीरिया की सेना का उत्तर पश्चिम स्थित कस्बे सराकिब पर कब्जा हुआ।

2020 – भारतीय सेना ने दुनिया का पहला बुलेटप्रूफ हेलमेट विकसित किया जिसे 10 मीटर की दूरी से चलाई गई AK-47 की बुलेट भी भेद नहीं सकती।

2021 – राजस्‍थान में महाजन फायरिंग रेंज में भारत-अमरीका का संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास-युद्धाभ्‍यास दोनों देशों के राष्‍ट्रीय ध्‍वजारोहण के साथ शुरू हुआ। 

2021 – वैज्ञानिकों को पूर्वी हिमालय क्षेत्र में भूकंप के भूगर्भीय साक्ष्य मिले।

2021 – पांच दिवसीय राष्ट्रीय बागवानी मेला शुरू हुआ।

2022 – गुजरात में अहमदाबाद की एक विशेष अदालत ने 26 जुलाई 2008 में हुए विस्‍फोटों के मामले में 49 आरोपियों को दोषी करार दिया।

2023 – तुर्किये और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11200 से अधिक हुई।

2023 – मस्जिदों में मुस्लिम महिलाओं के प्रवेश करने और वहां नमाज पढ़ने को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया।

2023 – ट्रांसजेंडर दंपति ने केरल के सरकारी अस्पताल में बच्चे को दिया जन्म, देश में पहला है ऐसा मामला।

2023 – राजस्थान में 2 सगे भाई-बहन समेत 3 मासूम बच्चे जिंदा जलेने मौत हुई।

2024 – पाकिस्तान चुनाव में जेल में बंद इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने सबसे अधिक 97 सीटें जीतीं, PML-N ने 76, PPP ने 54 सीटें जीतीं , गणना जारी।

2024 – हल्द्वानी में अवैध मस्जिद-मजार के ध्वस्त होने के बाद बवाल व आगजनी हुई , कर्फ्यू लगा व सीएम धामी ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए।

 2024 – पश्चिम बंगाल के रायगंज में सड़क दुर्घटना से 4 की मौत व 15 अन्य घायल हुए।

2025 – दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 साल बाद भाजपा को जीत मिली।

08 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉

1834 – दमित्री मेंडलीव – आवर्त सारणी तैयार करने वाले रूसी रसायन वैज्ञानिक थे।

1881 – वी.टी. कृष्णमाचारी – भारतीय सिविल सेवक और प्रशासक थे।

1897 – डॉ. ज़ाकिर हुसैन (विद्वान, तृतीय राष्ट्रपति-भारत) का जन्म आंध्रप्रदेश के हैदराबाद में हुआ।

1925 – शोभा गुर्टू – प्रसिद्ध भारतीय ठुमरी गायिका।

1928 – बाला देसाई – गोमांतक दल के सदस्य। मुकेश शास्त्री हालुवास , भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।

1938 – देश बंधु गुप्ता, एक भारतीय अरबपति, परोपकारी, उद्यमी और बहुराष्ट्रीय दवा कंपनी ल्यूपिन लिमिटेड के संस्थापक थे।

1939 – जेम्स माइकल लिंगदोह – भारत के बारहवें ‘मुख्य चुनाव आयुक्त’।

1941 – गजलों की दुनिया के बादशाह जगजीत सिंह का जन्म हुआ।

1951 – अशोक चक्रधर – हिन्दी के मंचीय कवियों में से एक हैं।

1963 – प्रसिद्ध क्रिकेटर व भूतपूर्व भारतीय कप्तान अजरुद्दीन का हैदराबाद में जन्म हुआ।

1964 – संतोष सीवान भारत के एक विख्यात फिल्मकार।

1980 – जयदीप अहलावत – एक भारतीय अभिनेता ।

1881 – वी.टी. कृष्णमाचारी – भारतीय सिविल सेवक और प्रशासक थे।

1986 – एकता बिष्ट भारतीय महिला क्रिकेटर।

1988 – भारतीय अभिनेत्री इशिता शर्मा।

1988 – रुचा हसब्निस एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।

08 फ़रवरी को हुए निधन👉

1265 – हुलेगु ख़ान -‘इलख़ानी साम्राज्य’ के संस्थापक थे।

1971 – कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी – महान् लेखक और शिक्षाविद का बंबई (अब मुंबई)।

1995 – कल्पना दत्त – आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक।

1995 – टीका राम पालीवाल एक भारतीय राजनेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके ।

2016 – भारतीय कवि और गीतकार निदा फ़ाज़ली का निधन हुआ।

2017 – ग्रेट ब्रिटेन के डॉक्टर पीटर मैन्सफील्ड (83) का निधन हुआ।

2021 – हरियाणा में जरूरतमंद बच्चों व लड़कियों की शिक्षा का अलख जगाने वाले स्वतंत्रता सेनानी पद्मभूषण दर्शनलाल जैन का निधन हुआ।

2023 – अमेरिकी वेल्श संगीतकार और शिक्षक हिलेरी टैन का निधन हुआ।

2023 – बोस्नियाई फुटबॉल मैनेजर मिरोस्लाव ब्लेज़ेविक (87) का निधन हुआ।

2023 – फिनिश पेशेवर हॉकी खिलाड़ी आर्टो हेस्कैनेन का निधन हुआ।

2023 – अमेरिकी संगीतकार, गीतकार,रिकॉर्ड निर्माता और पियानोवादक अकादमी पुरस्कार विजेता बर्ट बॅचरच (94) का निधन हुआ।

2023 – अमेरिकी अभिनेता और संगीतकार कोडी लोंगो (34) का निधन हुआ।

2025 – नामीबियाई क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ , नामीबिया के पहले राष्ट्रपति सैम नुजोमा (95) का निधन हुआ।

08 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🌟 श्रीरामभक्तिन शबरी जयंती (फाल्गुन कृष्ण सप्तमी)।

🌟 श्रीनाथ जी पाटोत्सव (नाथद्वारा , फाल्गुन कृष्ण सप्तमी)।

🌟 भगवान सुपार्श्वनाथ जी मोक्ष कल्याणक (जैन , फाल्गुन कृष्ण सप्तमी)।

🌟 भगवान चन्द्रप्रभु जी ज्ञान – मोक्ष कल्याणक (जैन , फाल्गुन कृष्ण सप्तमी)।

🌟 डॉ. जाकिर हुसैन जयन्ती।

🌟 मो. अजहरूद्दीन जन्म दिवस।

🌟 श्री टीका राम पालीवाल स्मृति दिवस।

🌟 महिला क्रान्तिकारी कल्पना दत्त स्मृति दिवस।

कृपया ध्यान दें जी👉

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}