कौशल शिक्षामंदसौरसीतामऊ

एक ऐसा चित्र सीतामउ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा बनांकर गागर में सागर समाहित कर दिया

 

एक ऐसा चित्र सीतामउ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा बनांकर गागर में सागर समाहित कर दिया

सीतामउ -साहित्य महोत्सव 02 के दौरान एक ऐसा चित्र सीतामउ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा बनांकर सभागर के प्रवेश द्वार पर लगाया गया था जिसे देखकर मन हर्ष से भर गया इसे हम गागर में सागर समाहित करना भी कह सकते है क्योंकि एक ही चित्र में पूरे सीतामउ के दर्शन करवा दिए है।। चित्र में मालवा का प्रथम हाईस्कूल श्री राम विद्यालय है,,लदुना स्थित सेवाकुंज परिसर है,,नटनागर शोध संस्थान यानी डॉक्टर रघुवीरसिम्ह जी की लाइब्रेरी है,,भगोर दरवाजा है,,नगर की आराध्य देवी मयूर वाहिनी मोड़ीमाता जी है,,लदुना तालाब व कोटेश्वर महादेव जी के झरने है,,मध्यप्रदेश का प्रथम व एकमात्र जहाज मन्दिर है,,नगर का एकमात्र रमणीक दर्शनीय व सुव्यवस्थित श्री राधाबावड़ी हनुमान मंदिर है यानी कि संक्षिप्त दृश्यों में छोटी काशी सीतामउ का बखान सीतामउ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कर दिया है जो एक अच्छा सन्देश है और इससे यह भी ज्ञात होता है कि हमारे क्षेत्र के बच्चे कितने क्रियेटिक आइडिया के साथ काम कर सकते है।। आज की फोटो गैलरी में यह दृश्य देखने को मिला तो इसे निश्चिक्त ही सराहा जाना चाहिए।। ऐसे अनेक दृश्य व विषय हम आपके सम्मुख लाते रहेंगे।

==========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}