नीमच

पालसोड़ा आसपास क्षेत्र में तेज वर्षा के साथ ओलावृष्टि,किसने की चिंता बढी,फसलों में नुकसान

पालसोड़ा आसपास क्षेत्र में तेज वर्षा के साथ ओलावृष्टि,किसने की चिंता बढी,फसलों में नुकसान

पालसोडा -आज दोपहर बैमौसम बारिश और तूफान के साथ ओलावृष्टि से लंबे तने वाली फसल खेतों में सो गई ।इससे किसान चिंता में है किसानों ने बताया कि जहां फैसल सो गई वहां नुकसान ज्यादा होगा । पालसोड़ा क्षेत्र के भवरासा एवं आसपास के इलाकों में ओले की चादर बिछी नजर आई ।जिससे काला सोना कहे जाने वाली अफीम की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई हैं जिससे किसान काफी परेशान व चिंतित दिखाई दे रहे हैं ।बेमौसम बारिश से बड़े पैमाने पर रबी सीजन की फसलों को खतरा पैदा हो गया है और लहसुन प्याज अलसी मसूर गेहूं जैसी फसलों को भारी नुकसान हुआ है ।वहीं कहीं इलाकों में खेतों में खड़ी गेहूं चना और अफीम की फसल आड़ी हो गई है इसके साथ कटी हुई सरसों की फसल में नमी आने से किसान परेशान है ।बे मौसम बारिश ने उन्हें परेशान कर दिया है जिससे किसानों की माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी है मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी ।बेमौसम बारिश से अफीम की फसल पूरी तरह खराब हो चुकी है ।प्रशासन को शीघ्र ही जांच कर मुआवजा देने की मांग किसानों ने की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}