इतिहास दर्शनहरियाणा

आज 23 जनवरी के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔

    🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏

आज 23 जनवरी के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

🌹

23 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👉

393 – रोमन सम्राट थियोडोसियस I ने अपने 8 वर्षीय बेटे होनोरियस सह-सम्राट घोषित किया।

1264 – राजा लुई IX ( संत ) ने माइस ऑफ अमीन्स जारी किया।

1556 – चीन के शेनसी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में हजारों लोग मारे गए।

1565 – टेलीकोटा के युद्ध में हिंदु साम्राज्य विजयनगर का पतन हुआ।

1570 – स्कॉटलैंड के रीजेट मोरे के अर्ल की हत्या हुई।

1668 – इंग्लैंड और हॉलैंड ने आपसी सहयोग समझौता किया।

1719 – लिकटेंस्टीन की रियासत पवित्र रोमन साम्राज्य के भीतर बनाई गई।

1760 – वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसीसियों को हराया।

1765 – पवित्र रोमन सम्राट यूसुफ द्वितीय ने बावरिया की राजकुमारी मारिया जोसेफा से वियना में शादी रचाई।

1793 – ह्यूमन सोसायटी ऑफ़ फिलाडेल्फिया का गठन हुआ।

1799 – फ्रांसीसी सैनिकों ने नेपल्स इटली पर कब्ज़ा किया।

1849 – प्रशिया ने आस्ट्रिया के बिना ‘जर्मन यूनियन’ का प्रस्ताव किया।

1849 – एलिजाबेथ ब्लैकवेल मेडिकल डिग्री हासिल करने वाली पहली अमेरिकी महिला बनीं।

1913 – तुर्की की सैनिक क्रांति में नाजिम पाशा मारे गये।

1920 – प्रथम विश्वयुद्ध के अपराधी के रूप में जर्मनी के विलियम द्वितीय को मित्र देशों के हवाले करने से हॉलैंड ने इंकार किया।

1924 – सोवियत संघ ने 21 जनवरी को हुई लेनिन की मृत्यु की आधिकारिक घोषणा की।

1926 – शिलीन टेक्नोरियम लॉस एंजिल्स में स्थापित किया गया।

1929 – ड्रामा फिल्म बेलैमी ट्रायल्स को रिलीज़ किया गया।

1943 – अमेरिकी संगीतकार और जैज़ आइकन ड्यूक एलिंगटन ने न्यूयॉर्क शहर के कार्नेगी हॉल में अपना पहला प्रदर्शन दिया।

1945 – नाज़ी नौसैनिक कमांडर कार्ल डोनिट्ज़ ने समुद्र के रास्ते प्रशिया से 2 मिलियन से अधिक जर्मन सैनिकों और नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन हैनिबल शुरू किया।

1957 – फ्रेड मॉरिसन ने अपनी फ्लाइंग डिस्क के अधिकार खिलौना कंपनी Wham-O को बेच दिए, जिसने बाद में इसका नाम फ्रिसबी रखा।

1957 – भारतीय राष्ट्रवादी राजनीतिज्ञ और राजनयिक वीके कृष्ण मेनन ने कश्मीर पर भारत के रुख का बचाव करते हुए संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में सबसे लंबा भाषण (8 घंटे) दिया।

1965 – दुर्गापुर इस्पात संयंत्र ने काम करना शुरू किया।

1966 – इंदिरा गाँधी भारत की प्रधानमंत्री बनीं।

1968 – उत्तरी कोरिया ने अमेरिकी जहाज यूएसएस पुएब्लो को अपनी समुद्री सीमा का अतिक्रमण करने का आरोप लगाकर जब्त कर लिया।

1973 – वियतनाम युद्ध में समझौते की घोषणा अमरीकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने की।

1977 – जनता पार्टी का गठन हुआ।

1978 – स्वीडन पृथ्वी की ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले एरोसोल स्प्रे पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बन गया।

1983 – स्वीडिश टेनिस के दिग्गज ब्योर्न बोर्ग ने 26 साल की उम्र में अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की।

1986 – चक बेरी, बडी होली और एल्विस प्रेस्ली रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फ़ेम के उद्घाटन वर्ग में शामिल होने वालों में से थे।

1989 – ताजिकिस्तान में शक्तिशाली भूकंप में सैकड़ों लोगों की मौत हो गयी।

1991 – इराक के तेल मंत्रालय ने गैसोलिन की बिक्री पर रोक लगाई गई।

1992 – एस्टोनिया के प्रधानमंत्री एडगर सैविसार ने इस्तीफ़ा दिया।

1993 – इराक ने अमेरिकी लड़ाकू विमानों पर विमानभेदी तोपों से हमले का आरोप ग़लत बताते हुए युद्धविराम का पालन करने की घोषणा की।

1996 – जावा कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा का पहला संस्करण जारी किया गया था

1997 – मेडलीन अल्ब्राइट ने राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की सरकार में विदेश मंत्री का पदभार संभाला। वह अमेरिका की पहली महिला विदेश मंत्री थीं।

2002 – राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जमानत पर रिहा हुआ।

2003 – नेपाल की चार प्रमुख पार्टियों का राजशाही द्वारा निर्वाचित सरकार को बर्ख़ास्त कर लोकेन्द्र बहादुर चंद के नेतृत्व में बनायी गयी सरकार का संयुक्त रूप से विरोध किया।

2004 – मध्यप्रदेश में गोवंश वध पर पूर्णतया प्रतिबंध लागू हुआ।

2005 – उत्तर प्रदेश के फिरोज़ाबाद में सेना के जवानों ने फरक्का एक्सप्रेक्स से 6 लोगों को बाहर फेंक दिया। 5 लोग मरे व एक घायल हुआ।

2006 – भारत ने पाक को सर्वाधिक वरीयता प्राप्त राष्ट्र का दर्जा देने की सिफारिश को मंजूर कर लिया।

2007 – भारत एवं रूस के बीच मध्यम आकार के बहुउद्देश्सीय परिवहन विमान के उत्पादन हेतु एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर हुए।

2008 – खाड़ी क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने बहरीन में अपना पूर्ण परिचालन शुरू करने की योजना बनायी गयी।

2008 – अभियात्रीकी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड की पश्चिमी एशिया से 1057 करोड़ रुपये का आर्डर मिला।

2008 – ईरान के ख़िलाफ़ तीसरा प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर विश्व की महाशक्तियों के बीच सहमति बनी।

2009 – फ़िल्मी और टेलीविज़न कार्यक्रमों में धूम्रपान दृश्यों पर लगा प्रतिबंध समाप्त हो गया।

2013 – इराक के तुज खोरमाटो में एक मस्जिद आत्मघाती बम विस्फोट में 23 लोग मारे गए।

2016 – ब्राजील में जीका वायरस का प्रकोप हुआ जिससे कोलंबिया, इक्वाडोर, अल साल्वाडोर और जमैका में घोषणा की गयी कि महिलाओं को 2 साल तक के गर्भधारण में देरी की सिफारिश की जाए।

2018 – अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स 30,000 अंक के मील के पत्थर तक पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के एनबीए खिलाड़ी बन गए।

2019 – केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने पूर्वोत्‍तर के स्‍वायत्‍त परिषदों के अधिकारों में बढ़ोत्‍तरी के लिए संविधान की धारा -280 में संशोधन को अनुमति दी। वस्‍तु और सेवा कर अपीलीय न्‍यायाधिकरण के राष्‍ट्रीय पीठ के गठन को भी स्‍वीकृति मिली।

2019 – हिसार:सबसे कम उम्र में एवरेस्ट फतह करने वाली शिवांगी को राष्ट्रपति ने दिया बाल शक्ति पुरस्कार दिया गया।

2019 – चीन ने इंटर कंटिनेंटल बलिस्टिक मिसाइल का छद्म परीक्षण किया।

2019 – वेनेजुएला के विपक्षी नेता जुआन गुआदो ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के शासन के खिलाफ व्यापक हिंसक विरोध के बीच खुद को राष्ट्रपति घोषित किया।

2020 – “वैज्ञानिक रिपोर्ट” में प्रकाशित हुआ कि 3,000 साल पुराने मिस के पुजारी की आवाज अपने मुस्वर पथ 3 डी प्रिंटिंग वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई।

2020 – स्विट्जरलैंड ने दुनिया का सोने का सबसे छोटा सिक्का जारी किया।

2020 – असम में आठ प्रतिबंधित संगठनों के 644 उग्रवादियों ने 177 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया।

2020 – भारत ने मालदीव को खसरे के टीके की 30 हजार डोज़ की खेप भेजी गई।

2020 – पाकिस्तान ने परमाणु सक्षम सतह से सतह पर मार करने वाली बैलेस्टिक मिसाइल ‘गजनवी’ का सफल प्रशिक्षण परीक्षण किया।

2020 – अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ने एक महत्वपूर्ण आदेश में म्यांमार से रोहिंग्या आबादी को सुरक्षा देने को कहा।

2020 – ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटिश सरकार के ब्रेक्जिट कानून को मंजूरी दी।

2021 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125-वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कोलकाता में पराक्रम दिवस समारोह का शुभारम्‍भ किया।

2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने असम के शिवसागर में देशी भूमिहीनों को भूमि आवंटन प्रमाण – पत्र वितरित किये।

2021 – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में करीब 28 लाख केंद्रीय सशस्‍त्र बलों और उनके परिवारों के लिए आयुष्‍मान सी ए पी एफ योजना का शुभारंभ किया।

2021 – भारतीय वायुसेना एवं एफएएसएफ में युद्धाभ्यास डेजर्ट नाइट 2021 का समापन किया।

2022 – प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया।

2022 – इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट को 2021 के लिए आईसीसी महिला टी20 ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ के रूप में चुना गया।

2022 – दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी. वी. सिंधु ने सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल खिताब जीता।

2023 – सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में हुए बम विस्फोट में 11 की मौत व 16 घायल हुए।

2023 – बुर्किनो फासो की सैनिक सरकार ने फ्रांसीसी सैनिकों को देश छोड़ने का आदेश जारी किया।

2023 – राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 11 बच्‍चों को प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार प्रदान किए।

2023 – भारत और नेपाल के बीच पुनर्निर्माण की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।

2023 – भारतीय नौसेना ने स्वदेशी निर्मित कलवारी श्रेणी की वागीर की 5वीं पनडुब्बी का परिचालन शुरू किया।

2023 – उत्तर भारत के सबसे बड़े तैरते हुए सोलर प्लांट का चंडीगढ़ मे शुभारंभ हुआ।

2023 – मणिपुर में 4.8 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए।

2024 – केंद्र सरकार ने बिहार के पू्र्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न (मरणोपरांत) देने की घोषणा की।

2024 – रूस के मिसाइल हमलों में यूक्रेन के 18 लोगों की मौत, 130 से अधिक घायल हुए।

2025 – आईएनएस सर्वेक्षक ने मॉरीशस के हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण के अंतिम चरण को पूरा किया।

23 जनवरी को जन्मे व्यक्ति 👉

1719 – अंग्रेजी गणितज्ञ जॉन लैंडन।

1737 – अमेरिकी क्रांतिकारी जॉन हैनकॉक।

1809 – साई भारत के अग्रणी स्वाधीनता संग्राम सेनानी वीर सुरेन्द्र साए।

1814 – ब्रिटिश पुरातत्वशास्त्री कनिंघम। जिसे “भारत के पुरातत्त्व अन्वेषण का पिता” कहा जाता है।

1896 – दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर अल्फ हॉल ।

1897 – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस।

1898 – गायक और संगीत शिक्षक पं. शंकरराव व्यास।

1915 – भारतीय उद्योगपति कमलनयन बजाज।

1926 – भारतीय राजनेता और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे।

1928 – जानी-मानी कला शिक्षिका और बंगाली चित्रकार शानू लहिरी।

1929 – अंग्रेजी क्रिकेटर डी. इयान थॉमसन।

1930 – पश्चिम भारतीय लेखक, नोबेल पुरस्कार विजेता डेरेक वॉलकोट।

1933 – मुंबई, भारत में बॉम्बे हॉस्पिटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में न्यूरोलॉजी के निदेशक भीम सेन सिंघल ।

1942 – ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर लॉरी मेन।

1946 – पाकिस्तानी क्रिकेटर आसिफ मसूद।

1947 – इंडोनेशिया के राष्ट्रपति मेगावती सुकर्णोपुत्री ।

1952 – दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर उमर हेनरी ।

1953 – भारत के 21वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त रहे अचल कुमार ज्योति।

1953 – ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्टिन केंट ।

1954 – ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ट्रेवर हंस।

1960 – ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्रेग रिची ।

1971 – न्यूजीलैंड के क्रिकेटर एडम परोरे ।

23 जनवरी को निधन हुए व्यक्ति 👉

1002 – पवित्र रोमन सम्राट ओटो III ।

1199 – याकूब, खलीफा ।

1567 – चीनी सम्राट जैजिंग।

1664 – शाहजी राजे भोसले।

1919 – मराठी लेखक राम गणेश गडकरी ।

1924 – सऊदी अरब के राजा शाह अब्दुल्ला ।

1963 – भारत के प्रसिद्ध कांतिकारी नरेन्द्र मोहन सेन ।

1975 – भारतीय समाज सेवक अमिय कुमार दास ।

2010 – हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पं. दिनकर कैकिनी ।

2021 – अमेरिका के मशहूर टीवी होस्ट लैरी किंग (87)का निधन हुआ।

2021 – आयरलैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉय टोरेंस (72) का निधन हुआ।

2022 – भारतीय प्रसिद्ध इतिहासकार, पुरातत्वविद् व एपिग्राफिस्ट पद्मभूषण सम्मानित थिरु रामचंद्रन नागास्वामी (91) का निधन हुआ।

2023 – ब्रिटिश रेफरी फ्रेड लिंडप (84) का निधन हुआ।

2024 – अमेरिकी गायक व गीतकार मेलानी (76) का निधन हुआ।

2024 – फ्रांसीसी फुटबॉल खिलाड़ी जीन पेटिट (74) का निधन हुआ।

2025 – ग्रीक फुटबॉल फॉरवर्ड एंड्रियास स्टैमाटियाडिस (89) का निधन हुआ।

23 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉

🌟 होलिका स्थापना (माघ शुक्ल पंचमी)।

🌟 श्री वागीश्वरी जयन्ती।

🌟 हिन्दू हृदय सम्राट जगद्गुरु श्री तुकाराम महाराज जयंती (माघ शुक्ल पंचमी , मतभेद)।

🌟 श्री शांतादुर्गा रथोत्सव।

🌟 श्री खटवांग जयन्ती (माघ शुक्ल पंचमी)।

🌟 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 129वीं जयन्ती (‘पराक्रम दिवस’ / राष्ट्रीय देशप्रेम दिवस)।

🌟 श्री बाला साहेब केशव ठाकरे जयन्ती।

🌟 श्री नरेन्द्र मोहन सेन बलिदान दिवस।

🌟 कुष्ठ निवारण अभियान दिवस।

कृपया ध्यान दें जी👉

   यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}