गरोठप्रेरणा/बधाईयांमंदसौर जिला

नगर परिषद गरोठ को अध्यक्ष श्री सेठिया के नेतृत्व तीन विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर  ISO प्रमाण पत्र प्राप्त हुए

नगर परिषद गरोठ को अध्यक्ष श्री सेठिया के नेतृत्व तीन विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर  ISO प्रमाण पत्र प्राप्त हुए

गरोठ। नगर को गौरवान्वित करने वाला पल 15 जनवरी गुरुवार को नगर परिषद को आया जब क्वालिटी रिसर्च आर्गेनाईजेशन दिल्ली के द्वारा नगर परिषद गरोठ को तीन कैटेगरी में ISO Certification क्रमशः ISO 14001:2015 पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली के तहत निम्न बिंदुओं जैसे नगर के कचरा प्रबंधन जलप्रदाय प्रबंधन आदि सुविधाओं का परीक्षण के आधार पर, ISO 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के तहत निम्न बिंदुओं जैसे स्वच्छता उपयोगिता सेवा, योजनाओं का लाभ डोर टू डोर कचरा कलेक्शन स्ट्रीट लाइट नगर में सीसी रोड का निर्माण प्रधानमंत्री आवास योजना आदि का परीक्षण के आधार पर , ISO 45001:2018 व्यावसायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली मे निम्न बिंदु जैसे सुरक्षित कार्य वातावरण, निरंतर सुधार, कर्मचारियों और नागरिकों की सुरक्षा आदि बिंदुओं का परीक्षण कर सर्टिफिकेट दिया गया। उल्लेखनीय है की उक्त सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाली नगर परिषद गरोठ जिले की पहली नगर परिषद् व मध्य प्रदेश में 8वी निकाय है जिसे को ISO 45001:2018 व्यावसायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली कैटेगरी में सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है।इस अवसर पर अध्यक्ष महोदय श्री राजेश जी सेठिया, उपाध्यक्ष श्री महेश जी मालवीय मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री गिरीश जी शर्मा, उपयंत्री श्री राहुल गणावा एवं सभी निकाय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}