झालावाड़पचपहाड़ (Pachpahar)

गागरिन जल परियोजना के लिए पिछाई गई पाइप लाइन चोरी करने के मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार 

गागरिन जल परियोजना के लिए पिछाई गई पाइप लाइन चोरी करने के मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार 

भवानीमंडी । झालावाड़ जिले के रायपुर थाना पुलिस ने सरकारी पेयजल परियोजना “गागरीन जल परियोजना” के तहत बिछाई जा रही पाईप लाईन के पाईप चोरी की वारदात का बडा खुलासा किया । चोरी कियें गयें लोहे के पाईप बरामद किए गए। चोरी किए गए माल की कीमत करीब 05 लाख रूपयें बताई गई साथ ही चोरी में प्रयुक्त वाहन एक पीकअप व उपकरण (एक जनरेटर, एक कद्र मशीन, 500 फिट लोहे का तार, एक ऑक्सीजन सिलेण्डर, एक एलपीजी सिलेण्डर) जप्त कर 03 आरोपितो को गिरफ्तार किया गया ।

 

पुलिस अधीक्षक झालावाड़ श्री अमित कुमार ने बताया कि पुलिस थाना रायपुर द्वारा ग्राम गरवाडा के पास में मैन रोड पर पुलिया के नीचे नाले में शाम के समय अंधेरे में सरकारी पेयजल परियोजना “गागरीन जल परियोजना” के तहत बिछाई जा रही पाईप लाईन के लोहे के पाईप चुराने वाले आरोपीयों को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की।

रायपुर थाना प्रभारी रमेश चंद मीणा ने बताया कि शुक्रवार को श्री हेमंत बरमन पुत्र संतोष जाति बरमन निवासी 115, दत्ताबाद रोड शोर्ट लेक कोलकाता पुलिस थाना विधान नगर हाल निवासी गोटे वाली कॉलोनी शताब्दी नगर भवानीमंडी ने रिपोर्ट पेश की कि 1 जनवरी को समय रात्रि 7 से 8 बजे के करीब 1. कालूराम पुत्र भेरूलाल भील निवासी कड़ोदिया 2. विक्रम पुत्र बालचंद भील निवासी कड़ोदिया 3. राम कैलाश पुत्र किशनलाल मीणा निवासी तेलिया खेड़ी थाना असनावर तीनों ने पाइप लाइन में से करीब 110 फिट के 8 इन्ची मोटे लोहे के पाईप को काटकर चोरी करके ले गए हैं। जिनकी कीमत लगभग पाँच लाख रूपये है। रिपोर्ट के आधार पर चोरी का प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए श्री भागचन्द मीणा अति. पुलिस अधीक्षक जिला झालावाड के निर्देशन में श्रीमति पुजा नागर वृत्ताधिकारी वृत पिडावा के सुपरविजन में श्री रमेश चन्द मीणा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना रायपुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई तथा आरोपी 1. कालूराम 2. विक्रम 3. राम कैलाश को गिरफ्तार किया गया। चोरी का माल बरामद व चोरी करने में काम लिये गये उपकरण (एक पीकअप वाहन, एक जनरेटर, एक कट्ट मशीन, 500 फिट लोहे का तार, एक ऑक्सीजन सिलेण्डर, एक एलपीजी सिलेण्डर) को जप्त करने में सफलता अर्जित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}