देशउत्तर प्रदेश

सुपीरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड का महिला सशक्तिकरण में सराहनीय योगदान

सुपीरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड का महिला सशक्तिकरण में सराहनीय योगदान
रुहेलखंड की ग्रामीण महिलाओं को रोजगार देकर बनाया आत्मनिर्भर

बरेली सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की प्रमुख इकाई सुपीरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड (SIL) उत्तर प्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कंपनी ने रुहेलखंड क्षेत्र विशेषकर बरेली जनपद की ग्रामीण एवं स्थानीय महिलाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का प्रशंसनीय कार्य किया है।कंपनी के चेयरमैन के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रबंध निदेशक श्री मनीष अग्रवाल के प्रयासों से बरेली में महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं, जिससे न केवल आर्थिक सशक्तिकरण हुआ बल्कि सामाजिक परिवर्तन की नींव भी मजबूत हुई है। पिछले दो दशकों से अधिक समय से संचालित यह उद्योग ग्रेन आधारित प्लांट, ड्यूल मोड प्लांट एवं डिस्टिलरी जैसे क्षेत्रों में निवेश कर औद्योगिक विकास को गति दे रहा है।
डिस्टिलरी एवं औद्योगिक इकाइयों की स्थापना एक चुनौतीपूर्ण निर्णय था, लेकिन आज इसके सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहे हैं, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग विशेषकर महिलाएं रोजगार प्राप्त कर रही हैं। कंपनी राज्य एवं केंद्र सरकार की सभी योजनाओं, श्रम कानूनों एवं औद्योगिक नियमों का पूर्ण पालन करती है।ग्रुप के सीएचआरओ एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स प्रमुख डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल व्यापार नहीं बल्कि सेवा भी है। हम उत्पादों की गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हैं।” कंपनी को ISO 9001, ISO 14001, ISO 45001, ISO 22000, SA 8000 तथा ISO 26000 जैसे अंतरराष्ट्रीय प्रमाण-पत्र प्राप्त हैं, जो इसकी उत्कृष्टता का प्रमाण हैं।सुपीरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड आज औद्योगिक विकास के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन और सामाजिक सेवा का प्रेरणास्रोत बन चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}