आवरा आवरी चम्बल नदी पर 262 करोड़ कि लागत से बनने जा रहे पुल निर्माण स्थल का सेतु विभाग ने किया निरीक्षण

आवरा आवरी चम्बल नदी पर 262 करोड़ कि लागत से बनने जा रहे पुल निर्माण स्थल का सेतु विभाग ने किया निरीक्षण
सीतामऊ क्षेत्र से लगी चम्बल नदी स्थित आवरा से आवरी पुलिया के लिए 262 करोड़ रूपये स्वीकृति मिलने पर विधायक हरदीप सिंग डंग ने मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
स्वीकृति के तुरंत बाद सेतु विभाग के SDO प्रवीण नरवरे और सेतु विभाग की एक टीम आवरा आवरी चम्बल नदी पर पहुंची और बोट में बैठकर पुलिया निर्माण स्थल का निरीक्षण भी कर आए हैं। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को एक उम्मीद बंधी हे अगर यह पुलिया बन जाती है तो सीतामऊ बिशनिया क्यामपुर नाहरगढ़ सहित मंदसौर के लोगों के लिए भी एक नया रूट चंदवासा (धर्मराजेश्वर) मेलखेड़ा गरोठ भानपुरा के लिए तैयार हो जाएगा। समय ओर ईंधन की बचत होगी, ओर चम्बल नदी क्षेत्र के वो गांव जो अब तक विकास के मायनों में बहुत पीछे थे वहा भी विकास के नए द्वार खुलेंगे। वर्तमान में इस क्षेत्र के लोग नदी को स्टिंबर की सहायता से पार कर चंदवासा मेलखेड़ा गरोठ भानपुरा का सफर तय कर रहे हैं, जो बहुत ही जोखिम भरा है।
लेकिन सरकारी घोषणाओं के साथ ही लोगों के मन में कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं। चम्बल की धतुरिया पुलिया जो 2019 की बाढ़ में टूटी थी अब तक नहीं बनी, उसको लेकर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। आखिर दो राज्यों को जोड़ने वाली इस पुलिया का टेंडर ओर ठेका होने के बाद भी यह पुल क्यों नहीं बन पाया। क्या धतुरिया पुल की तरह ही यह पुल भी सिर्फ घोषणा सर्वे ओर टेंडर में उलझ कर रह जाएगा। कुछ लोग इसको सिर्फ सरकार और नेताओं द्वारा जनता को दिया जा रहा एक लॉलीपॉप बता रहे हैं। लेकिन वास्तविकता में अगर यह पुल धरातल पर बन कर खड़ा हो जाता है तो क्षेत्र के लोगों को आने वाले समय में इसका बहुत ही ज्यादा फायदा मिलेगा।



