मध्य प्रदेशमध्यप्रदेशरतलाम

समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 05 दिसंबर 2025 शुक्रवार

सैलाना रानीसिग सहित जिले के शासकीय एवं निजी स्कूलों के 1421 बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेशन किये गये

जिले के शासकीय एवं निजी स्कूलों के ऐसे बच्चे जिनके आधार बायोमेट्रिक अपडेशन शेष है। उनके आधार अपडेशन करने के लिए कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार स्कूल स्तर पर शिविर आयोजित कर आधार अपडेशन का कार्य किया जा रहा है। विद्यालय के लिए आधार, अब विद्यालय के द्वार कैंपेन अंतर्गत  बच्चों के आधार में MBU (Mandatory Biometric Update) अनिवार्य बायोमेट्रिक अद्यतन किए जाने हेतु विद्यालय स्तर पर कैंप लगाए जा रहे है, आज सैलाना, रानीसिग सहित जिले के  स्कूलों में 1421 बच्चों के  आधार अपडेशन का कार्य किया गया।

================

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का मल्टी मॉडल प्रशिक्षण संपन्न

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के द्वितीय चरण अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण सभी सर्वेश को दिया गया। जिसमें उन्हें पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य व पशु नस्ल सुधार के माध्यम से पशुपालकों को क्या लाभ मिल सकता है उनकी आय में कैसे वृद्धि की जा सकती है व वर्तमान में उनकी स्थिति को पशुपालन के माध्यम से कैसे और बेहतर बनाया जा सकता है। वह केवल कुछ सुधारो के द्वारा पशुपालन को लाभ व लाभ के व्यवसाय में बदला जा सकता है के बारे में प्रशिक्षण उपसंचालक डॉ. नवीन शुक्ला, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ सुभाष बारिया द्वारा दिया गया। विकास खंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके उपरांत विकासखंड स्तर पर भी सभी को मल्टी मोडल प्रशिक्षण के माध्यम से इस अभियान को सफल बनाने हेतु आज 4 दिसम्बर को जावरा में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में एसडीएम जावरा श्री सुनील जायसवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}