मंदसौर जिलासीतामऊ
मंडी में व्यापारी द्वारा किसान की उपज कच्चे बिल पर खरीद कर टैक्स चोरी…
The farmer's produce is sold by the trader in the market on a raw bill.
मंडी में व्यापारी द्वारा किसान की उपज कच्चे बिल पर खरीद कर टैक्स चोरी…
सीतामऊ। जहां एक और शासन प्रशासन विभागों से लेकर आम जनता तक को ऑनलाइन तथा लेनदेन में पक्के बिल में जीएसटी टैक्स के उपयोग लिए जाने का कार्य किया जा रहा है वही कृषि उपज मंडी सीतामऊ में एक जिम्मेदार व्यापारी द्वारा किसान की फसल का क्रय कच्चे बिल द्वारा किया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को कृषि उपज मंडी में किसान अव्वल खान बिलारी द्वारा अपनी उपज मूंगफली लेकर सीतामऊ मंडी में लेकर पहुंचे जिसकी नीलामी में बोली सूर्योदय ट्रेनिंग कंपनी के व्यापारी द्वारा लगाई गई लेकिन किसान को फसल नीलामी में फसल तो खरीद ली गई परंतु फसल क्रय का पक्का बिल नहीं देकर कच्चा बिल पर्ची बनाकर दी गई। जिससे अंदेशा है कि फर्म व्यापारी द्वारा बड़े तौर पर मंडी टैक्स तथा जीएसटी आदि टैक्स कि चोरी किया जा रहा है।किसान अव्वल खान ने बताया कि मैंने मंडी मुंगफली बेची जिसके खरीददार व्यापारी द्वारा कच्चा बिल दिया गया।
मंडी सचिव श्री जॉन ने बताया कि मैं अभी आया हूं कच्चे बिल पर फसल क्रय करने का नियम नहीं है इसकी जानकारी कर दोषी होने कार्रवाई कि जायेगी।


