सुवासरामंदसौर जिला

नेहरू जी की जन्म जयंती पर कांग्रेस जनों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

नेहरू जी की जन्म जयंती पर कांग्रेस जनों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

 

पंकज बैरागी

सुवासरा।नगर में स्थानीय तहसील रोड स्थित विश्रामगृह परिसर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृपाल सिंह सोलंकी तरनोद के नेतृत्व में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर समस्त कांग्रेस ने दोपहर 1:30 बजे विश्राम परिसर में एकत्रित होकर सर्वप्रथम पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किया ।

जिसमें अखिल भारतीय जमीनी कार्यकर्ता आगेलावो समिति के मध्य प्रदेश मीडिया प्रभारी के अध्यक्ष पंकज बैरागी ने कहा कि निश्चित तौर पर नेहरू का यह जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है वही चाचा नेहरू बच्चों को बहुत प्यार करते थे वहीं दूसरे वक्त के रूप में जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष जगदीश कोठारी बसई ने भी कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सभी वर्गों को लेकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए समय-समय पर सेवाएं प्रदान की अगले वक्त के रूप में युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष हर्ष पाटीदार ने भी अपना उद्बोधन में कहा कि निश्चित तौर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू एक ऐसी शक्ति थी जिन्होंने कांग्रेस पार्टी को सदा ही ऊंचा उठाने का योगदान रहा अगले वक्त के रूप में युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य सिंह राणा ने भी कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू सदा सादगी विचारधाराओ से जाने जाते थे बच्चों के बीच रहते थे अगले वक्त के रूप में सुवासरा नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष महेश मादलिया ने भी कहा कि चाचा नेहरू ने हमेशा देश को आगे बढ़ाया और प्रधानमंत्री के रूप में वह कई वर्ष तक देश की सेवा करने में लगे रहे कार्यक्रम में और भी कांग्रेसजनों ने अपनी महत्वपूर्ण सहभागीता की जिसमें अजाप्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व रिटायर शिक्षक तुलसीराम मेहर युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष मनीष मेहर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष भगवतीलाल मोदी ,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मदनसिंह सिसोदिया जिला युवा कांग्रेस के पूर्व महामंत्री शालिग्राम पाटीदार और भी कई कार्यकर्ताओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वह 2 मिनट का मोहन रखकर श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित की गई कार्यक्रम का सफल संचालन राजेंद्र सोलंकी ने किया अंत में आभार हरीश धनोतिया ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}