
कोटा जंक्शन पर पुनर्विकास कार्य के दौरान ट्रेनों के संचालन में आंशिक परिवर्तन
कोटा, 06 सितम्बर 2025।कोटा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 2 पर पुनर्विकास कार्य किए जाने के कारण 10 सितम्बर 2025 से 04 अक्तूबर 2025 तक 25 दिनों की अवधि में कुछ गाड़ियों के संचालन में आंशिक परिवर्तन एवं मार्ग परिवर्तन किया जाएगा।
शॉर्ट टर्मिनेशन / परिवर्तित प्रस्थान स्थान
1. गाड़ी संख्या 11604 बीना–कोटा एक्सप्रेस दिनांक 10.09.2025 से 04.10.2025 तक कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा सोगरिया–कोटा के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 61621 कोटा–सवाई माधोपुर मेमू दिनांक 10.09.2025 से 04.10.2025 तक कोटा की बजाय सोगरिया स्टेशन से प्रस्थान करेगी।
3. गाड़ी संख्या 19812 इटावा–कोटा एक्सप्रेस दिनांक 09.09.2025 से 03.10.2025 तक कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा सोगरिया–कोटा के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 22984 इंदौर–कोटा एक्सप्रेस दिनांक 10.09.2025 से 04.10.2025 तक कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा सोगरिया–कोटा के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
5. गाड़ी संख्या 61634 बीना–कोटा मेमू दिनांक 10.09.2025 से 04.10.2025 तक कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा सोगरिया–कोटा के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तन-
1. गाड़ी संख्या 14814 भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस दिनांक 10.09.2025 से 03.10.2025 तक अपने निर्धारित मार्ग की बजाय सोगरिया–कोटा चंबल केबिन–गुड़ला मार्ग से संचालित होगी।
2. गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर–भोपाल एक्सप्रेस दिनांक 10.09.2025 से 04.10.2025 तक अपने निर्धारित मार्ग की बजाय गुड़ला–कोटा चंबल केबिन–सोगरिया मार्ग से संचालित होगी।
3. गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस दिनांक 10.09.2025 से 03.10.2025 तक अपने निर्धारित मार्ग की बजाय सोगरिया–कोटा चंबल केबिन–गुड़ला मार्ग से संचालित होगी।
4. गाड़ी संख्या 12182 अजमेर-जबलपुर एक्सप्रेस दिनांक 10.09.2025 से 04.10.2025 तक अपने निर्धारित मार्ग की बजाय गुड़ला–कोटा चंबल केबिन–सोगरिया मार्ग से संचालित होगी।
रेलवे प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि यात्रा की योजना बनाते समय उपरोक्त परिवर्तनों को ध्यान में रखें। अधिक जानकारी के लिए यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग करें।



