विहिप द्वारा अखण्ड भारत संकल्प दिवस के उपलक्ष्य में निकाली मशाल यात्रा

विहिप द्वारा अखण्ड भारत संकल्प दिवस के उपलक्ष्य में निकाली मशाल यात्रा
पिपलिया मंडी – 15 अगस्त शुक्रवार विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल दुर्गावाहिनी द्वारा नगर पिपलिया मंडी में टीला बालाजी मंदिर पर भारत माता के चित्र पर संगठन पदाधिकारियों द्वारा पुष्प माला अर्पण कर दीप प्रज्वलित कर अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया।
जिसके नगर के संगठन के वरिष्ठ श्री राम लाल राठौर ने विचार रखे एवं वक्ता के रूप में विहिप जिला सह मंत्री निलेश जैन द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस पर बताया गया।
टीलाखेड़ा बालाजी मंदिर से दुर्गावाहिनी बहने एवं बजरंगी मशाल यात्रा लेकर निकले जो मुख्य मार्ग होते हुवे गांधी चौराहे तक रही
समापन पर जिला सह मंत्री निलेश जैन द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस के विषय पर बौद्धिक रहा जिसमें उन्होंने भारत विभाजन एवं धर्म के नाम पर बंटवारा किया गया ओर पाकिस्तान बना एवं बंटवारे के समय हुवे हजारों हिंदुओं के नरसंहार के बारे में बताया गया.. साथ ही सभी कें द्वारा भारत माता की सामूहिक आरती कर समापन हुआ। जिसमें संगठन से जुड़े अनेक कार्यकर्ता एवं बंधुजन उपस्थित रहे।