इतिहास दर्शनहरियाणा

आज 06 दिसंबर के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔

    🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏

आज 06 दिसंबर के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

 

06 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1723 – सम्राट कैरेल ने छठी व्यावहारिक संविधान घोषित किया।

1724 – लंदन में कॉली सिब्बेर का नाटक “सीज़र इन मिस्र” का प्रीमियर शुरू हुआ।

1768 – एन्साइक्लोपीडिया ब्रिटैनिका के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ।

1774 – ऑस्ट्रिया राजकीय शिक्षा व्यवस्था लागू करने वाला पहला देश बना।

1848 – फ्रांज श्लिक के नेतृत्व में ऑस्ट्रियाई शाही सेना ने हंगरी पर हमला किया।

1877 – पहली बार मनुष्‍य की आवाज रिकॉर्ड हुई, थॉमस एडिसन ने सबसे पहले कहा ‘री हेड अ लिटिल लेम्‍ब’।

1897 – लंदन दुनिया का पहला लाइसेंस प्राप्त टैक्सीकैब की मेजबानी का शहर बना।

1907 – भारत के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित डकैती की पहली घटना चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई।

1907 – अमेरिका के मोनोंगह शहर में एक कोयला खदान के विस्फोट में 362 कर्मचारी मारे गए।

1909 – रूसी शहर में सेराटोव स्टेट यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।

1911 – वेस्टर्न यूनियन ने न्यूयॉर्क और लंदन के बीच अपनी ट्रांस-अटलांटिक केबल सेवा के लिए डिस्काउंट दरों की शुरुआत की।

1917 – फिनलैंड ने रुस से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1926 – फ़िराक़ गोरखपुरी अपने साहित्यिक जीवन के आरंभिक समय में ब्रिटिश सरकार के राजनीतिक बंदी बनाए गए थे।

1935 – माइकल जोसेफ सैवेज न्यूजीलैंड के 23 वें प्रधान मंत्री बने।

1946 – हाेमगार्ड संगठन की स्थापना की गई।

1958 – इटली में विश्व की सबसे लम्बी और अत्यंत महत्वपूर्ण सुरंग बनाने का काम आरंभ हुआ। इसकी खुदाई का काम 6 वर्ष के कठिन परिश्रम के बाद 14 अगस्त सन 1964 को पूरा हुआ।

1971 – भारत ने बांग्लादेश को एक स्वतंत्र देश के तौर पर मान्यता दी।

1978 – यूरोपीय देश स्पेन में संविधान को अंगीकार किया गया।

1983 – इजरायल की राजधानी यरुशलम में एक बस धमाके में छह नागरिकों की मौत।

1990 – युद्ध टालने के प्रयासों के तहत इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने इराक और कुवैत में बंधक बनाये गये सभी विदेशी बंधकों की रिहाई का आदेश दिया।

1992 – अयोध्या का विवादित बाबरी मस्जिद ढांचा गिराया गया। इसके फलस्वरूप हुई हिंसा में करीब 400 लोग मारे गये।

1997 – क्योटो (जापान) में अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन प्रारम्भ।

1998 – बैंकॉक में 13वें एशियाई खेलों की शुरुआत, इटली को हराकर स्वीडन लगातार दूसरी बार डेविस कप विजेता बना।

ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के राष्ट्रपति चुने गये।

1999 – इंडोनेशियाई जेल से 283 क़ैदी फ़रार।

2001 – अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान हथियार डालने पर सहमत।

2002 – स्पेन के कार्लोस मोया को ‘एटीपी यूरोपियन प्लेयर आफ़ द इयर’ ख़िताब दिया गया।

2007 – आस्ट्रेलिया के स्कूलों में अब सिक्ख छात्रों को कृपण साथ ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को कक्षाओं में हिजाब पहनकर जाने की इजाजत मिली।

2008 – केन्द्रीय बैंक ने रेपो रेट और रिवर्स रेट में एक प्रतिशत की कटौती की। भारत व चीन की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास एक्सरसाइज हैंड इन हैंड 2008 कर्नाटक के बेलगाँव में प्रारम्भ हुआ।

2012 – मिस्र में प्रदर्शन के दौरान सात लोग मारे गये और 770 घायल हुए।

2019 – ईरान के पश्चिमी हिस्से में विस्फोट से ग्यारह लोगों की मौत और 42 घायल हुए।

2019 – चीन में हुनान के लियुयांग शहर में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से कल सात लोगों की मृत्यु और तेरह घायल हुए।

2020 – बांग्लादेश ने भूटान के साथ अपना पहला तरजीही व्यापार समझौता किया।

2020 – अंतरिक्ष एजेंसी की तलाश पूरी करके क्षुद्रग्रह के नमूने लेकर जापानी कैप्सूल ऑस्ट्रेलिया में उतरा।

2021 – म्यांमा की एक अदालत ने अपदस्थ स्टेट काउंसलर एंग सान सू ची को चार साल कैद की सजा सुनाई।

2021 – भारत और रूस ने आपसी साझेदारी और अधिक विस्तारित करने के लिए 28 समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

2022 – राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के सचिवों की पहली भारत – मध्य एशिया बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई।

2022 – जी-20 संगठन की अध्‍यक्षता भारत के पास आने के बाद आयोजित पहली शेरपा बैठक का उदयपुर में समापन हुआ।

2022 – भारत और बांग्लादेश के बीच संयुक्त कार्य समूह की 18वीं बैठक सम्पन्न हुई।

2023 – टेलर स्विफ्ट को टाइम का पर्सन ऑफ द ईयर नामित किया गया।

2023 – यूनेस्को ने ‘गुजरात के गरबा’ को अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर घोषित किया , गरबा नृत्य इस सूची में शामिल होने वाला भारत की 15वीं धरोहर बनी।

2023 – भारत-जर्मनी सैन्य सहयोग उप समूह की बैठक के 16वें संस्करण का आयोजन नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ।

2023 – रक्षा राज्य मंत्री ने घाना में संयुक्त राष्ट्र शांति-स्थापना मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया।

2024 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में अष्टलक्ष्मी महोत्सव का उद्घाटन किया।

2024 – आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कन्नौज जिले में हुए दर्दनाक बस हादसे में आठ लोगों की जान चली गई।

06 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉

1732 – वॉरेन हेस्टिंग्स – ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले गर्वनर जनरल।

1896 – बृजलाल वियाणी – मध्य प्रदेश के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्त्ता थे।

1918 – डॉ कपिलदेव द्विवेदी – वेद, वेदाङ्ग, संस्कृत व्याकरण एवं भाषाविज्ञान के अप्रतिम विद्धान थे।

1947 – प्रवीण कुमार सोबती एक भारतीय हथौड़ा व डिस्कस थ्रोअर, फिल्म अभिनेता, राजनीतिज्ञ और सीमा सुरक्षा बल के पूर्व सैनिक थे।

06 दिसंबर को हुए निधन👉

1956 – भीमराव आम्बेडकर, एक बहुजन राजनीतिक नेता और एक बौद्ध पुनरुत्थानवादी भी थे।

1986 – भगवान सहाय – केरल व जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल थे। 

1998 – मेजर होशियार सिंह, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।

2009 – बीना राय – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।

2015 – डॉ. ब्रह्मदेव शर्मा – भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी थे।

2015 – राम मोहन – प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता।

2019 – पूर्व भारतीय टेबल टेनिस कोच भवानी मुखर्जी और तपन बोस का निधन।

2020 – दिग्गज बंगाली अभिनेता मनु मुखर्जी का निधन हुआ।

2020 – वयोवृद्ध हिंदी लेखक मधुकर गंगाधर (88) का दिल्ली में निधन हुआ।

2020 – मशहूर अभिनेता रवि पटवर्धन (83) का निधन हुआ।

2022 – भारत के जाने माने अर्थशास्त्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री योगेंद्र के अलघ (83) का निधन हुआ।

2023 – अमेरिकी अभिनेता जैक होगन (94) का निधन हुआ।

2023 – इटालियन अभिनेत्री मारिषा पवन (91) का निधन हुआ।

2024 – जापानी पॉप गायक, गीतकार , और अभिनेत्री मिहो नाकायमा (54) का निधन हुआ।

2024 – यूक्रेनी नाविक विटाली डिर्डिरा (86) का निधन हुआ।

06 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🌟 श्री मल्लीनाथ जी ज्ञानकल्याणक (जैन , पौष कृष्ण द्वितीया)।

🌟 मेजर होशियार सिंह शहीदी दिवस (लब्ध परमवीर चक्र)।

🌟 डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति दिवस।

🌟 नागरिक सुरक्षा दिवस (भारत)।

🌟 होमगार्ड स्थापना दिवस (79वां)।

🌟 आकाशवाणी जम्मू की क्षेत्रीय समाचार इकाई का स्थापना दिवस (54वां)।

🌟 भारत – बंगलादेश ‘मैत्री दिवस’।

कृपया ध्यान दें जी👉

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}