रतलामताल

शिक्षक का मुख्य लक्ष्य विद्यार्थी का सवार्वागिण विकास करना -इसी में उसकी सार्थकता है –प्राचार्य विनोद शर्मा 

शिक्षक का मुख्य लक्ष्य विद्यार्थी का सवार्वागिण विकास करना -इसी में उसकी सार्थकता है –प्राचार्य विनोद शर्मा 

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

पांच सितंबर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताल में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में पिछले 30 वर्षों से कार्य कर रहे संकुल प्राचार्य विनोद कुमार शर्मा,वरिष्ठ शिक्षक शैलेंद्र चौधरी,एवं वीरेंद्र सिंह सिसोदिया को सम्मानित किया गया ।विद्यालय परिवार की ओर से तीनों शिक्षकों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए गए ‌।

इस अवसर पर बोलते हुए शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों को सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन के जीवन से सीख लेते हुए परिश्रम के साथ आत्मविश्वास भी अपने भीतर पैदा करना चाहिए। अपने विद्यार्थी का सवार्वागिण विकास ही शिक्षक का लक्ष्य होता है।

छात्राओं द्वारा भी विद्यालय के शिक्षकों का सम्मान किया गया । छात्राओं ने प्राचार्य प्रमोद कुमार भट्ट, सत्यनारायण राठौड़ ,शंकर लाल प्रजापत,प्रिया वर्मा, राजकुमार बामनिया, पंपा धाकड़ ,अनिल पाटीदार ,अमर मालवीय ,दिनेश गौतम ,नाजनी मंसूरी, ज्योति शर्मा, आरती दरकुनिया, ज्योति सोनी, हर्षिता बैरागी, अंजलि श्रीवास्तव, निशा दुबे सुनील चारोड़िया आदि शिक्षकों को भी सम्मानित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा अर्चना के साथ हुआ। लकी कुंवर ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन सोनू, दिव्या,अलीशा एवं मेहरीन द्वारा किया गया, आभार आस्था मूणत ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}