
*ईडब्ल्यूएस टावर चोरी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार*
ताल पुलिस ने डीपी से ऑइल चोरी के प्रकरण में पूर्व से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
ताल। थाना ताल पुलिस ने अपराधों पर अंकुश लगाने एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ईडब्ल्यूएस टावर से चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी आलोट सुश्री पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना ताल पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।
यह था पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 जुलाई 2026 को फरियादी शिवराज सिंह पिता बुजोराज सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम रायपुरिया, थाना नागदा, जिला उज्जैन ने पुलिस थाना ताल पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम खेताखेड़ी क्षेत्र में स्थित ईडब्ल्यूएस टावर के VILL के 2G BTD से दिनांक 1 जुलाई 2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा EDUR पार्ट के तीन नग चोरी कर लिए गए हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना ताल में अपराध क्रमांक 339/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
मुखबिर सूचना पर आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी मंगल को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पुलिस के रथ अनुसार आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।



