सतनामध्यप्रदेशसमस्या
देश का सबसे गरीब आदमी मध्यप्रदेश के सतना में मिला, वार्षिक आय शून्य

देश का सबसे गरीब आदमी मध्यप्रदेश के सतना में मिला, वार्षिक आय शून्य
सतना-देश का सबसे गरीब आदमी मध्यप्रदेश के सतना में मिला। उचेहरा तहसील के अमदरी गांव के रहने वाले संदीप कुमार नामदेव की वार्षिक आय शून्य है। तहसीलदार ने इसका प्रमाण पत्र भी बनाकर दिया है।
आय प्रमाण पत्र 7 अप्रैल 2025 को जारी किया गया था। सोमवार को ये प्रमाण पत्र सोशल मीडिया पर सामने आया। इस मामले में परियोजना अधिकारी रविकांत शर्मा ने बताया कि त्रुटि मिलने पर 20 जुलाई को आय प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया था। इसके बाद संदीप को 40 हजार रुपए सालाना आय वाला प्रमाण पत्र जारी कर दिया था।