बी.के. पब्लिक स्कूल में राखी बनाओ प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन

बी.के. पब्लिक स्कूल में राखी बनाओ प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन
गोरखपुर रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक पर्व, समाज में एकता और समर्पण का संदेश देता है। इसी उपलक्ष्य में बी.के. पब्लिक स्कूल, भागीरथपुर, महाराजगंज में एक राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।छात्र-छात्राओं ने कागज, बिंदी, फेविकोल, धागा, कलावा, थर्माकोल, और पत्तों जैसी घरेलू सामग्रियों का उपयोग कर रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां बनाईं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनूप सेबेस्टियन ने कहा, “रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है, जो बहन के निस्वार्थ प्रेम और भाई के प्रति सम्मान को दर्शाता है। ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों की रचनात्मकता और सृजनात्मकता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।” प्रतियोगिता में बच्चों ने राखियां बनाकर और एक-दूसरे को बांधकर इस पर्व का भरपूर आनंद लिया। मिठाइयां खिलाकर और आशीर्वाद लेकर उत्सव की खुशी को दोगुना किया गया। उत्कृष्ट राखियां बनाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।
विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सुनील मणि त्रिपाठी ने बताया कि पाठ्यक्रम के साथ-साथ इस तरह की सहगामी गतिविधियां बच्चों के मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास में सहायक होती हैं। कोऑर्डिनेटर अजय यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति, संवेदनशीलता और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं, जो विद्यालय के लिए स्मरणीय रहता है।आयोजन में सहायक अध्यापक/अध्यापिकाओं अजय यादव, बलमीत सिंह, फूलचंद मौर्य, राहुल यादव, सबा परवीन, दीपशिखा पाण्डेय, ज्योति गुप्ता, सुनीता पटेल, रुचि त्रिपाठी, आयशा परवीन, परमजीत कौर, साधिका पाण्डेय और नेहा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।छात्र-छात्राओं में सृष्टि पाण्डेय, चांदनी जायसवाल, प्रीति, रितेश, राजभर, अरुण यादव, शिखा यादव, रेशमा खान, शिवम्, अमन, पूजा, हर्षिता मोदनवाल, राजनंदनी, प्रवीण, रामू, सावित्री चौरसिया, सुंदरम, दहमा, सम्राट, आदित्य, सुमित मौर्या, अंश मोदनवाल, हिमांशु, धनंजय, जिकरा खान, आराध्या त्रिपाठी, मनीषा, जीनत, प्रगति, कृतिका, करीना, कंचन, आराध्या, उत्कर्ष और अनुष्का सिंह ने सराहनीय प्रदर्शन किया।


