मंदसौर जिलासीतामऊ

पोरवाल प्रतिभा- प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा 12 वीं के सार्थक, 10 वी कि आशी पुणे रांगोली, सँझा, मांडना, कृष्ण की छवि, गायन का होगा सम्मान

अमोलीका ने बनाई आकर्षक रांगोली व रीना मांडना व साक्षी सँझा मे रही प्रथम

नाहरगढ़ ।अखिल भारतीय पोरवाल महिला महासभा (मध्यप्रदेश इकाई) द्वारा समाज की प्रतिभाओ को निखारने व उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से पोरवाल प्रतिभा खोज 2025 के अंतर्गत विगत एक वर्ष मे 14 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था, जिनके 60 विजेता प्रतिभागियों का ऐलान अखिल भारतीय पोरवाल महिला महासभा (मध्यप्रदेश इकाई) की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मुजावदिया मंदसौर, प्रदेश महामंत्री श्रीमती गायत्री डपकरा गरोठ, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती ललिता गुप्ता नाहरगढ़ ने वीडियो संदेश के माध्यम से की।

विगत 3 वर्षों से पोरवाल प्रतिभा खोज का आयोजन पोरवाल महिला महासभा द्वारा किया जा रहा है इसी क्रम में इस वर्ष कक्षा 12वीं में CBSE मे सार्थक छात्र वर्ग मे सार्थक सेठिया आलोट 94.8 प्रतिशत, छात्रा वर्ग मे महक गुप्ता झालरापाटन 96 प्रतिशत,MP बोर्ड माध्यम मे छात्र वर्ग मे ऋषभ गुप्ता नागदा 95.4 प्रतिशत,छात्रा वर्ग मे माहि पोरवाल इंदौर 94 प्रतिशत,इसी प्रकार 10 वी CBSE मे छात्र वर्ग मे आराध्या गुप्ता गरोठ 95.8 प्रतिशत, छात्रा वर्ग में आशी गुप्ता पुणे (महाराष्ट्र) 97.33 प्रतिशत,MP बोर्ड मे छात्र वर्ग मे पीयूष मुजावदिया शामगढ़ 94.4 प्रतिशत, छात्रा वर्ग में सृष्टि धनोतिया गरोठ 94.4 प्रतिशत सर्वाधिक अंक प्रतिशत प्राप्त क़र विजेता बने,देशभक्ति व आतंकवाद के विरुद्ध ड्राइंग प्रतियोगिता मे प्रथम अंशिका गुप्ता गरोठ ,द्वितीय अंजनी पोरवाल इंदौर , तृतीय अनिका पोरवाल मंदसौर, स्वतंत्रता आंदोलन के महापुरुषों की वेशभूषा धारण कर उनका अभिनय करने की प्रतियोगिता मे प्रथम गोपालकृष्ण कामरिया बिशनिया(बाल गंगाधर तिलक ),द्वितीय अश्वि पोरवाल झारडा(रानी लक्ष्मीबाई),तृतीय संयम गुप्ता मंदसौर(बाल गंगाधर तिलक ),विलुप्त होती संस्कृति को सहेजने के उद्देश्य से समाज मे विभिन्न अवसरो पर गाये जाने वाले पारम्परिक गीतों के लिए गायन प्रतियोगिता मे प्रथम श्रीमती रेखा फरक्या नागदा(बिदाई गीत), द्वितीय कुमारी भूमिका सेठिया ताल(भेरुजी महाराज ), तृतीय श्रीमती कीर्ति धनोतिया ताल (बना बनी गीत),101वर्षीय श्रीमती गीताबाई बटवाल महागढ़, 100 वर्षीय गीताबाई चौधरी ताल,नविन पीढ़ी की हमारे संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से सँझा प्रतियोगिता मे प्रथम श्रीमती साक्षी फरक्या मनासा, द्वितीय श्रीमती वीणा धनोतिया शामगढ़,तृतीय श्रीमती सरोज दानगढ़ शामगढ़,श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर समाज के नोनीहालो को श्री कृष्ण की छवि के रूप से श्रंगार करने मे प्रथम उचित गुप्ता मन्दसौर,कृदय शाह अहमदाबाद (गुजरात),द्वितीय शुभी धनोतिया शामगढ़,प्रांशी मोदी गरोठ,तृतीय ईविषा रत्नावत पुणे (महाराष्ट्र),वाणी मिट्ठा गरोठ,हिंदू धर्म के सबसे बड़े पर्व दीपावली पर आयोजित रांगोली प्रतियोगिता मे प्रथम अमोलिका घाटिया सीतामऊ (तिरुपति बालाजी )द्वितीय टीना सेठिया कयामपुर (भगवान व्यंकटेश्वर), तृतीय प्राची घाटिया ताल (भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी),वंदनवार सजाओ मे प्रथम श्रीमती साक्षी फरक्या मनासा, द्वितीय श्रीमती गायत्री काला शामगढ़,मांडना बनाने मे प्रथम श्रीमती रीना धनोतिया पिपलिया मंडी, द्वितीय श्रीमती माया सेठिया आलोट, तृतीय श्रीमती सुमित्रा फरक्या सुवासरा,धनतेरस व लक्ष्मी पूजा की सर्वश्रेष्ठ झांकी सजाने मे प्रथम श्रीमती मनोरमा पोरवाल इंदौर, द्वितीय श्रीमती स्वाति पोरवाल इंदौर विजेता रहे!

प्रतिभागियों का चयन सभी प्रतियोगिता के लिए नियुक्त किये गए प्रोजेक्ट चेयरमैन के माध्यम से किया गया है,इसके साथ ही सभी विजेता प्रतिभागियों का सम्मान प्रतियोगिता के लिए बनाये गए प्रायोजको के माध्यम से अतिथियों की उपस्थिति मे आगामी 25 जनवरी 2026 को सांवलिया सेठ की नगरी मण्डफिया के दरबार के वृंदावन पैलेस पर किया जा रहा है!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}